बेवफा प्रेमी की करतूत: पहले संबंध बनाए, फिर दबाव में निकाह किया, मगर शादी को तैयार नहीं, अपनाने से भी इंकार...

मामला बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) का है। यहां एक युवक ने नाबाल‍िग लड़की (Minor Girl) के साथ दो साल तक यौन शोषण (Sexually Abused) किया। जब लड़की बालिग हो गई और शादी का दबाव डाला तो युवक मुकर गया। बाद में पंचायत के आगे झुकना पड़ा तो निकाह कर लिया। अब लड़की चाहती है कि युवक हिंदू रिवाज से शादी करे। मगर, वह तैयार नहीं है और अपनाने से इंकार कर दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2021 8:50 AM IST

मुजफ्फरपुर। ब‍िहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक लड़की के साथ 2 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण (Sexually Abused) करने का मामला सामने आया है। जब इसकी भनक परिवार को लगी तो उन्होंने गांव में पंचायत बुलाई, ज‍िसमें शादी का दबाव बनाया गया। पहले तो आरोपी किसी तरह के संबंध से मुकर गया। बाद में पंचायत के दबाव में निकाह कर लिया। लेकिन, अब हिंदू रिवाज से शादी करने और अपनाने से इंकार कर रहा है। धीरे-धीरे बात थाने तक पहुंच गई और आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर कई सालों तक यौन शोषण किया गया। जब लड़की बालिग हो गई तो लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने लगी और परिजन को भी बता दिया। बात पंचायत तक पहुंच गई। यहां लड़के ने कभी शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। जबकि लड़की का कहना था कि आरोपी उसे शादी का झांसा देता था और संबंध बनाता था। अब वह बेवफाई कर रहा है। हम दोनों पिछले दो सालों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। कई बार हमारे बीच शारीरिक संबंध बन चुके हैं।

Latest Videos

निकाह के बाद शादी का दबाव बनाया तो मना कर दिया
मामले में परिजन लड़की को लेकर औराई थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। लड़की का कहना था कि बालिग होने पर मैंने उससे शादी के लिए कहा। एक रात आरोपी मुझे अपने साथ ले गया और निकाह भी कर लिया। इसके बाद शादी करने का दबाव बनाया तो साफ मना कर दिया। अब अपना भी नहीं रहा है। प्रशासन से यही गुहार है कि आरोपी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। इसे जेल भेजा जाए। 

यौन शोषण का मामला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।- राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, औरई

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला