गजब मामलाः काटने वाले सांप को पकड़कर इलाज कराने हॉस्पिटल पहुंचा युवक, वजह हैरान करने वाली

बिहार के नालंदा जिलें के सदर हॉस्पिटल में हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला जहां एक सांप के काटने का शिकार हुआ युवक अपने साथ उसी जिंदा स्नेक को ले आया। उसने बताया कि डॉक्टर पूछते किस सांप ने काटा है, तो वहीं बताने के लिए ले आया हूं।

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 27, 2022 1:14 PM IST / Updated: Jul 27 2022, 06:55 PM IST

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आमतौर पर लोग सांप काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल आते हैं। लेकिन यहां सर्पदंश का शिकार एक युवक खुद तो इलाज कराने के लिए सदर अस्तपाल आया साथ ही वह उस सांप को भी लेकर आया जिसने उसे काटा था। सदर सदर अस्पताल में जिंदा सांप देख अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। जिले के परबलपुर थान क्षेत्र के लड़ुआरी गांव में रहने वाले युवक जयराम यादव को खेत में काम करने के दौरान बुधवार को एक जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक ने सांप को पकड़ लिया। सांप को लेकर ही वह इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा। सांप ने उसके पैर में काटा है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। वह सदर अस्पताल में इलाजरत है। अस्पताल कर्मी हो या मरीज सभी सांप को देखने के लिए जुटे। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। 

डॉक्टर पूछते हैं, कौन से सांप ने काटा इसलिए पकड़ कर लाया 

Latest Videos

सांप पकड़कर अस्पताल लाने का कारण पूछने पर युवक ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर पूछते हैं कि किस सांप ने काटा है। इसलिए उसने सांप को पकड़ा और उसको लेकर अस्पताल पहुंचा। सांप को दिखा उसने डॉक्टर से कहा कि इसी सांप ने उसे काटा है। युवक ने बताया कि बुधवार वह खेत में काम कर रहा था। प्यास लगने पर वह खेत के पास ही स्थित चापाकल में पानी पीने गया था। जहां सांप ने उसे काट लिया। उसे काटने के बाद सांप भागने लगा। खेत में काम कर रहे अन्य लोगों के साथ उसने सांप को पकड़ लिया। सांप को केन में बंद कर वह परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा। 

बारिश के मौसम में बढ़ी सांप के काटने की घटनाएं

बिहार में बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई है। राज्य के विभिन्न जिलों रोज कहीं ना कहीं लोग सर्पदंश का शिकार हो रहे हैं। खेत में काम करने के दौरान या घर में ही लोगों को सांप काट रहे हैं। सर्पदंश से कुछ की मौत हुई तो कुछ इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। हाल ही में राज्य के कटिहार जिले में एक पांच साल की बच्ची को घर में खेलने के दौरान एक जहरीले सांप ने काटा था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। संपेरा जब सांप को पकड़ने के लिए बच्ची के घर पहुंचा तो घर से 40 सांप मिले थे। इनमें ज्यादातर सांप के बच्चे थे। यह मामला कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड के करणपुर पंचायत के बिजुरिया गांव का था। 

यह भी पढ़े- बिहार के इस शख्स ने 22 साल से नहीं नहाया: पत्नी-2 बेटों की मौत पर भी नहीं डाला पानी, जानिए क्यों ली प्रतिज्ञा

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा