पहली बार नितिन रमेश बने मंत्री, पिता की तस्वीर लेकर पहुंचे मंत्रालय, कुर्सी पर बैठने से पहले कराया पूजा-पाठ

Published : Feb 11, 2021, 07:33 PM IST
पहली बार नितिन रमेश बने मंत्री, पिता की तस्वीर लेकर पहुंचे मंत्रालय, कुर्सी पर बैठने से पहले कराया पूजा-पाठ

सार

नितिन नवीन ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए और खास करके बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है उसे आगे बढ़ाऊंगा। बिहार के युवाओं को कैसे ज्यादा से ज्यादा पथ निर्माण विभाग के जरिए रोजगार मिल सके और यहां के युवा कैसे स्वरोजगार कर सकें इस पर मैं काम करूंगा।  

पटना (Bihar) । पहली बार मंत्री बने बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने गुरुवार को अपने पिता स्व.नवीन सिन्हा की तस्वीर लेकर मंत्रालय पहुंचे। पथ निर्माण मंत्री के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले  ब्राह्मणों से वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-पाठ कराया। जिसके बात तब जा कर अपनी कुर्सी पर बैठे।

अपने पिता को लेकर कही ये बातें
मंत्री की कुर्सी पर बैठने के पहले नितिन नवीन ने अपने पिता को प्रमाण करते हुए कहा कि आज वो जो कुछ हैं अपने पिता की बदौलत हैं और यहां हैं। मेरे पिता के संघर्ष के बुनियाद के कारण यहां तक पहुंच पाया हूं। मेरे पिता की तस्वीर मेरे लिए इस संकल्प के बराबर है कि मैं बिहार की जनता की सेवा निष्पक्ष और ईमानदारी की भाव से करूं।

बताया विकास का रोडमैप
नितिन नवीन ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए और खास करके बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है उसे आगे बढ़ाऊंगा। बिहार के युवाओं को कैसे ज्यादा से ज्यादा पथ निर्माण विभाग के जरिए रोजगार मिल सके और यहां के युवा कैसे स्वरोजगार कर सकें इस पर मैं काम करूंगा।
 
PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बाप रे बाप! नीतीश कुमार के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी? ये क्या बोल गए बाहुबली अनंत सिंह
नीतीश कुमार के कार्यक्रम में सांड़ की दबंगई, फंस गया बेचारा पुलिसवाला-जोरदार वीडियो वायरल