लोकसभा चुनाव के वक्त दर्ज हुआ था ये मामला, अब जेल भी जा सकते हैं BJP बिहार के अध्यक्ष

Published : Dec 08, 2019, 04:03 PM ISTUpdated : Dec 08, 2019, 04:15 PM IST
लोकसभा चुनाव के वक्त दर्ज हुआ था ये मामला, अब जेल भी जा सकते हैं BJP बिहार  के अध्यक्ष

सार

बिहार के बीजेपी अध्यक्ष और पश्चिमी चंपारण से लगातार तीसरी बार सांसद बने संजय जायसवाल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव के समय प्राथमिकी की गई थी।   

पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय जायसवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनको गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के समय दर्ज हुए मामले में संजय जायसवाल के खिलाफ लगाए गए आरोप जांच के क्रम में सही मिले है। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया। बता दें कि बिहार बीजेपी प्रदेशध्यक्ष संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण से सांसद है। वो इस सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्हें प्रदेश की कमान दी गई थी।

वोटिंग सेंटर पर हुई थी मारपीट
संजय जायसवाल पर लोकसभा चुनाव के दौरान उनके अपने ससंदीय क्षेत्र में मारपीट करने और मारपीट उकसाने का आरोप लगाया गया था। उनके खिलाफ मोतिहारी के घोड़ासहन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच के लिए एएसपी शैशव यादव को लगाया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 12 मई 2019 को घोड़ासहन के नगरवा स्कूल मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान मारपीट हुई थी। इस मामले में संजय सहित 9 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी 

गिरफ्तार व कुर्की जब्ती का दिया आदेश
संजय जायसवाल पर लोगों को भड़काने और मारपीट करने का आरोप लगा था। पुलिस के अनुसंधान में संजय पर लगे आरोप सही मिले। जिसके बाद एएसपी ने बीजेपी अध्यक्ष सहित अन्य नौ लोगों को गिरफ्तार करने और कुर्की जब्ती करने का आदेश दिया। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल