पटना में पत्नी-बेटी के सिर में गोली मारी, फिर व्यक्ति ने खुद को किया शूट..चंद सेकेंड में 3 जिंदगियां खत्म

Published : Apr 28, 2022, 07:02 PM ISTUpdated : Apr 28, 2022, 08:06 PM IST
पटना में पत्नी-बेटी के सिर में गोली मारी, फिर व्यक्ति ने खुद को किया शूट..चंद सेकेंड में 3 जिंदगियां खत्म

सार

बताया जा रहा है कि पत्नी-बेटी पैदल ही पुलिस कॉलोनी की तरफ जा रही थी। जैसे ही वो मोड़ पर पहुंची राजीव पहले से ही वहीं पर था। उन्हें देखने को बाद उसने बंदूक निकाली और दोनों पर हमला कर दिया। पत्नी और बेटी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।

पटना : बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में गुरुवार को दिनदहाड़े एक शख्स ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मामला गर्दनीबाग थाना के पुलिस कॉलोनी की है। यहां बेगूसराय के रहने वाले राजीव कुमार ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी कर ली। जैसे ही गोली की आवाज सुनी तो लोग बाहर आ गए। उन्होंने देखा तो सड़क पर तीन लाशें पड़ी थीं। जिसके बाद वहां सनसनी फैल गई। 

क्या है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबकि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट बजे होंगे। तभी एक-एक कर तीन बार गोलियां चलने की आवाज आई। यह घटना पुलिस कॉलोनी के ब्लॉक ए में घटी। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले तो सड़क किनारे तीन लाशें दिखीं। खून सड़क पर बह रहा था। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चूंकि यहां कई पुलिस अफसरों के घर हैं, इसलिए इस घटना से हड़कंप मच गया। 

हत्या के पीछे की वजह
जानकारी के मुताबिक राजीव कुमार बेरोजगार था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। कुछ दिन बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद प्रियंका ने दूसरी शादी कर ली। प्रियंका सचिवालय में जॉब करती थी। वह और उसकी बेटी सारा उर्फ संस्कृति भारती अपनी मां शशि प्रभा के साथ रहती थी। लेकिन राजीव चाहता था कि उसकी बेटी उसके साथ बेगूसराय में रहे। इसी को लेकर दोनों के बीच काफी दिन से मनमुटाव भी था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठा लिया।

पुलिस जांच में जुटी
इधर, सूचना के बाद पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो मौके पर पहुंच गए। FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस इस मामले के एक-एक पहलू की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राजीव की बेटी सारा, पत्नी प्रियंका और सास एक शादी में शामिल होने गई थीं। राजीव को इसकी जानकारी थी, इसीलिए वह उनके घर लौटने से पहले ही इंतजार कर रहा था और जब तीनों वहां पहुंची तो उसने पत्नी और बेटी को गोली मार दी। 

इसे भी पढ़ें-बिहार में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी: खून से लथपथ मासूम चीखे जा रही, वो दर्दनाक कांड जो रोंगटे खड़े कर देगा

इसे भी पढ़ें-बिहार में गुंडों की दबंगई: दो बहनों के मुह में बंदूक रख किया रेप, बोले-पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान