दुनिया भर के IT प्रोफेशनल को पीछे छोड़ पटना के सुमंत Forbes की प्रतियोगिता में बने नंबर वन

Published : Jan 04, 2020, 03:19 PM ISTUpdated : Jan 04, 2020, 09:57 PM IST
दुनिया भर के IT प्रोफेशनल को पीछे छोड़ पटना के सुमंत Forbes  की प्रतियोगिता में बने नंबर वन

सार

समय-समय बिहारी युवा अपनी प्रतिभा का डंका पूरे विश्व में बजाते रहे हैं। ताजा उदाहरण है पटना के सुमंत, जिन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स की ऑनलाइन प्रतियोगिता में दुनिया भर के आईटी प्रोफेशन को पीछे छोड़ कर नंबर वन स्थान हासिल किया है। 

पटना। अमेरिका की फोर्ब्स पत्रिका दुनिया की जानी-मानी मैगजीन मानी जाती है। यूं तो इस पत्रिका का सबसे ज्यादा नाम अमीरों की सूची के लिए होता है। लेकिन समय-समय पर फोर्ब्स पत्रिका प्रबंधन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करती रहती है। कुछ दिनों पहले ही फोर्ब्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विशेषज्ञों की एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करवाई थी। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के आईटी प्रोफेशनल शामिल हुए थे। दो महीने तक चली प्रतियोगिता का रिजल्ट आ गया है। इसमें बिहार के सुमंत परिमल ने सबसे ज्यादा रेंटिग हासिल की है। 

अमेरिका में रिसर्च कर चुके हैं सुमंत 
सुमंत परिमल ने इस प्रतियोगिता में अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के विख्यात आईटी प्रोफेशनल को मात दी। सुमंत पटना के राजाबाजार के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मैसूर विवि से की है। मैसूर विवि से एमटेक करने के बाद सुमंत ने जेवियर लेबर रिसर्च इंस्टीट्यूट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर से एमबीए किया है। जिसके बाद सुमंत कई वर्षों तक बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी भी की। साथ ही उन्होंने पांच वर्षों तक अमेरिका में रिसर्च भी किया।

 5 ज्वेल्स रिसर्च नामक कंपनी चलाते हैं सुमंत
अबी सुमंत 5 ज्वेल्स रिसर्च नाम की आईटी कंपनी चलाते हैं। जो भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीनों द्वारा प्रदर्शित की जाने बुद्धि है। मशीन इंसानों के कार्यों की नकल करता है। इसे पूरी दुनिया में विकसित करने का काम चल रहा है। रोबोट बनाने और रोबोट में इंसानी क्षमताओं को विकसित करने का काम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा है। फोर्ब्स पत्रिका की प्रतियोगिता में नंबर वन स्थान प्राप्त कर सुमंत ने न केवल अपना बल्कि अपने राज्य और देश का नाम भी बढ़ाया है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल