बिहार के उपमुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी ने की घोषणा: एक माह में राज्य के युवाओं के लिए निकलेगी बंपर भर्ती

Published : Aug 11, 2022, 01:33 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी ने की घोषणा: एक माह में राज्य के युवाओं के लिए निकलेगी बंपर भर्ती

सार

बिहार में सत्ता परिवर्तन हो गया है, इसके साथ  ही वहां वादे और घोषणाओं का दौर शुरू हो चुका है। बुधवार को उप मुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि जल्द ही राज्य के युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकालने वाले है। उनका लक्ष्य युवाओं को स्थायी नौकरी देना है।

पटना (बिहार). तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि एक माह के भीतर बिहार में युवाओं के लिए बंपर बहाली निकाली जाएगी। उनका एजेंडा युवाओं को स्थायी नौकरी देने का है। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी बात हुई है। जानकारी हो कि तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में कहा था कि अगर बिहार में राजद की सरकार बनती है तो कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। लेकिन उनकी सरकार नहीं बनी। अब बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनी है। इसमें राजद बड़ी भूमिका में है।  तेजस्वी यादव अब बिहार के उप मुख्यमंत्री बने हैं। इसलिए बिहार के लाखों बेरेजगार युवा भी उनके काफी कयास लगाए बैठे हैं। युवाओं को नौकरी देने उनके लिए चुनौती से कम नहीं होगा। 

एजुकेशन लोन भी माफ करने का किया था वादा
2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने कई चुनावी सभाओं में युवाओं को उनकी सरकार बनते ही नौकरी देने की बात कही थी। इसके अलावा उनकी सरकार बनने पर बिहार के नौकरियों में 85 प्रतिशत आरक्षण स्थानीय युवाओं का होने की बात भी कही थी। विद्यार्थियों को पांच लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन माफ कराने की वादा भी तेजस्वी यादव ने किया था। जबकि चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगारों को 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया था। सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने का आवेदन शुल्क भी नहीं लेने की बात कही थी। अब देखना ये है कि तेजस्वी यादव अपनी वादों पर खरे उतरते हैं या नहीं। 

बुधवार को ली थी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
आपको बता दे कि जदयू के भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में फिर से अपनी सरकार बनाई है। तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। नीतीश कुमार ने सीएम और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ कल ही ली थी।

यह भी पढ़े- झारखंड में अनोखे तरह से मन रहा रक्षाबंधन:पेड़ो पर तिलक कर राखी बांध रही महिलाएं, 2 दिन तक चलेगा ट्री कार्यक्रम

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी