साथ पढ़ने वालों ने ही कॉलेज की लड़की का किया गैंगरेप, दे रहे जान से मारने की धमकी

विपुल ने झूठे प्यार का नाटक रचा और मोबाइल में कई तस्वीरें कैद ले ली। बाद में उसने अपने दोस्त अग्नि, भूमि, मनीष, अश्विनी सिंह और अमन कुमार को भी इस बारे में बताया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2019 12:05 PM IST / Updated: Dec 13 2019, 11:22 PM IST

पटना. बिहार में महिलाओं पर बलात्कार और हत्या के सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी पटना में एक कॉलेज स्टूडेंट के गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोपियों में कॉलेज स्टूडेंट के साथ पढ़ने वाले कई छात्र भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक घटना नौ दिसंबर की है। छात्रा को फोटो देने के बहाने बुलाया गया था। इस मामले में एक आरोपी हिरासत में लिया गया है।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू पथ स्थित अग्नि कुमार नामक युवक के घर में बुलाया। यहां लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। जानकारी के मुताबिक कॉलेज के एक कार्यक्रम में विपुल नाम के एक लड़के ने छात्रा की तस्वीर ली थी। उसी को देने के बहाने बुलाया गया था।

पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है। उसने बताया कि वह पटना के एक कॉलेज में बीए की स्टूडेंट है। कॉलेज के सीनियर विपुल कुमार से उसकी दोस्ती हुई। विपुल ने झूठे प्यार का नाटक रचा और मोबाइल में कई तस्वीरें कैद ले ली। बाद में उसने अपने दोस्त अग्नि, भूमि, मनीष, अश्विनी सिंह और अमन कुमार को भी इस बारे में बताया।

सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

इस मामले में पीड़िता ने अपने अभिभावकों को तुरंत जानकारी नहीं दी। मगर पीड़िता के पिता को किसी अन्य से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में है। 

Share this article
click me!