बड़ा ही रंगीन मिजाजी है यह थानेदार, इसकी हरकतों की सच्चाई जान आप हो जाएंगे शर्मिंदा

बिहार का एएसआई प्रभाकर राय एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। ग्रामीणों ने पहले तो उसको जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पहले भी एक महिला को केस में मदद करने के नाम पर उसके साथ रात गुजारने की मांग कर चुका है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2019 9:34 AM IST

मधेपुर (बिहार). पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बिहार का रंगीन मिजाज एएसआई एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। खबर फैलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने जमकर बवाल मचाया। 

जब लोगों ने देखा तो उसके साथ की जमकर पिटाई
दरअसल, ये मामला मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी एएसआई प्रभाकर राय को गांव के लोगों ने मौके से महिला के साथ आपत्तिजनक हालत  में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले तो दरोगा को जमकर पीटा फिर पास के थाने में उसकी सूचना दे दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में फिलहाल महिला का बयान नहीं लिया है।

Latest Videos

पहले भी शर्मनाक हरकतें कर चुका है ये पुलिसवाला
दो महीने पहले सितंबर के महीने में भी आरोपी की एक शर्मनाक हरकत सामने आई थी। जहां उसने एक महिला के केस में मदद करने के नाम पर उसके साथ एक रात गुजारने की डिमांड कर डाली थी। हालांकि महिला ने समझदारी दिखाते हुए उसके साथ हुई बातचीत का ऑडियो बना लिया था। जिसको सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

11 या 12 अक्टूबर, आखिर कब होगा महानवमी व्रत? जानें पूजा का महत्व । Mahanavami
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
Yati Narsinhanand Hate Speech पर CM Yogi क्या बोले? महंत का एक और वीडियो हो रहा वायरल
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts