जनसंख्या नियंत्रण कानून है गिरिराज सिंह की अंतिम इच्छा, कहा- लागू होते ही राजनीति से ले लूंगा संन्यास

गिरिराज ने कहा कि हमें कोई मुख्यमंत्री नहीं बनना है। मेरे जैसा व्यक्ति मुख्यमंत्री पद के काबिल भी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही बिहार में चेहरा होंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2019 1:33 PM IST

कटिहार: केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का कहना है कि जिस दिन देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो गया वह उसी दिन संन्यास ले लेंगे। गिरिराज ने शनिवार से बातचीत के दौरान कहा कि जिस दिन हमारी अंतिम इच्छा पूरी पूरी हो जाएगी उसी दिन राजनीति से अलग हो जाउंगा।


विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही बिहार का चेहरा होंगे- गिरीराज सिंह

Latest Videos

उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जिस लागू होगा उसी दिन वह सन्यास ले लेंगे। गिरिराज ने कहा कि हमें कोई मुख्यमंत्री नहीं बनना है। मेरे जैसा व्यक्ति मुख्यमंत्री पद के काबिल भी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही बिहार में चेहरा होंगे। गिरिराज ने कहा कि हम तो राजनीति में अयोध्या में राम मंदिर और कश्मीर से धारा 370 खत्म करने को लेकर आए थे। यह इच्छा भी पूरी हो गई है। जिस दिन जनसंख्या नियंत्रण कानून अपने देश में लागू हो जाएगा, उसी दिन हमारी ये इच्छा भी पूरी हो जाएगी। फिर राजनीति में रहने से क्या फायदा...।

उन्होंने फिर दोहराया कि एनआरसी न केवल असम में बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में लागू होना चाहिए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

Maharashtra: दलित के किचन Rahul Gandhi ने पकाया खाना, क्या खाकर हो गए परेशान?
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
विटामिए ए की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, कैसे करें बचाव #Shorts