भरी पंचायत में महिला ने मारी शख्स को चप्पलें, एक जगह दबंगों ने मजदूर के संग किया यह क्राइम

Published : Nov 28, 2019, 05:50 PM IST
भरी पंचायत में महिला ने मारी शख्स को चप्पलें, एक जगह दबंगों ने मजदूर के संग किया यह क्राइम

सार

यह दो घटनाएं बिहार में कानून व्यवस्था की हालत दिखाती हैं। एक घटना में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस को सौंपने के बजाय पंचायत ने खुद सजा दी। दूसरे मामले में एक मजदूर को गर्म लोहे से दाग दिया गया।  

वैशाली/छपरा. यह दो घटनाएं बिहार में कानून व्यवस्था की हकीकत बयां करती हैं। एक मामला छेड़छाड़ के आरोपी को भरी पंचायत में सजा देने का है। दूसरा मामला एक मजदूर को गर्म लोहे से दागने के बाद मर्डर से जुड़ा है।


पंचायत ने सुनाई सजा.
वैशाली में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने सरेआम महिला के हाथों से पिटवाया। घटना कुछ दिन पहले की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मामला देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बजाय उसे सावर्जनिक तौर पर सजा देने की ठानी थी। पंचायत में महिला ने आरोपी को चप्पलों से पीटा।


मजदूर को दबंग ने गर्म लोहे से दागा...
यह घटना छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के परशुराम गांव की है। यहां एक मजदूर को दबंग ने गर्म लोहे से दाग दिया। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नटवर परशुराम गांव निवासी अर्जुन राम के रूप में हुई है। म़ृतका की पत्नी गीता ने बताया कि बुधवार देर शाम गांव के ही चार लोग बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। रात 11 बजे से उसे घर छोड़ गए। यह बताया गया कि अर्जुन को ठंड लग गई है। जब उसे हॉस्पिटल ले गए, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी