RJD के जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जारी, पहली बार कम हुआ यादवों का दबदबा, 3 सवर्ण बने जिलाध्यक्ष

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने सभी जिलों में अपने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। राजद के 50 संगठनात्मक जिलों में से पटना को छोड़कर शेष 49 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2020 5:52 AM IST / Updated: Feb 08 2020, 12:44 PM IST

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होना है। चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां लग चुकी है। मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने भी अपनी तैयारी को तेज करते हुए शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। 
राजद में 23 साल के इतिहास में पहली बार आरक्षण लागू कर जिलाध्यक्ष पद पर यादवी दबदबे को कम कर अति पिछड़ा और दलितों को भागीदारी दी है। राजद के 23 यादव जिलाध्यक्षों को घटाकर 13 किया गया हैं। वहीं मुस्लिम जिलाध्यक्षों की संख्या भी 17 से घटाकर 12 की गई है। वहीं 14 जिलों में अति पिछड़ी और 8 जिलो में एससी-एसटी वर्ग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। 50 जिलों में 37 जिलाध्यक्ष बदल दिये गये हैं। मात्र 12 जिलाध्यक्ष ही अपना पद बरकरार रख पाये हैं। वहीं 3 सवर्णों को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

8 जिलों में एससी-एसटी नेता बने जिलाध्यक्ष 
शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को राजद के 50 संगठनात्मक जिलों में से पटना को छोड़ 49 जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने का निर्देश दिया। सूची के मुताबिक 8 जिलों बगहा, सिवान, सुपौल, अररिया, नालंदा, कैमूर, अरवल और नवगछिया में एससी-एसटी वर्ग के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं 14 जिलों वैशाली, मुजफ्फरपुर महानगर, मधुबनी, दरभंगा महानगर, समस्तीपुर, बेगूसराय महानगर, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर महानगर, बांका, मुंगेर, बिहारशरीफ, रोहतास और जहानाबाद में अति पिछड़ी वर्ग के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। पहली बार सभी जिलों में अध्यक्ष को सहयोग करने के लिए प्रधान महासचिव भी बनाये गये हैं।

पटना महानगर अध्यक्ष महताब को नहीं हटाया
सूची के मुताबिक मुजफ्फरपुर महानगर- शाहिद इकबाल मुन्ना, बांका- अर्जुन प्रसाद ठाकुर, मुंगेर- देवकी नंदन बिंद, मुंगेर महानगर- जुनैद मखमुर, खगड़िया- कुमार रंजन सिंह, लखीसराय- प्रहलाद यादव, शेखपुरा- संजय कुमार, जमुई- सरजु यादव, नालंदा- अशोक हिमांशु, बिहारशरीफ- खुर्शीद आलम अंसारी, बाढ़- महेश सिंह, पटना महानगर- महताब आलम, भोजपुर- बीरबल यादव, बक्सर- शेषनाथ सिंह, रोहतास- गिरिजा चौधरी, कैमूर- अकलू राम, औरंगाबाद- सुरेश मेहता, जहानाबाद- महेश ठाकुर, सीतामढ़ी- अशफाक उर्फ चांद, शिवहर- कुंवर धर्मेंद्र सिंह, मधुबनी- भरत मंडल, दरभंगा- राम नरेश यादव, दरभंगा महानगर- वरुण महतो, समस्तीपुर- राजेन्द्र सहनी, बेगूसराय- मोहित यादव, बेगूसराय महानगर- शिवजी महतो, सुपौल- महेन्द्र सरदार, सहरसा- ताहिर हुसैन, मधेपुरा- जयकांत यादव, अररिया- सुरेश पासवान, किशनगंज- सरवर आलम, पूर्णिया- मिथिलेश दास, पूर्णिया महानगर- सबी अहमद, कटिहार- अब्दुल गनी, भागलपुर- चंद्रशेखर यादव,  पश्चिम चंपारण- मो. इफ्तेख्वार अहमद, बगहा- विजय कुमार महतो, पूर्वी चंपारण- सुरेश यादव, गोपालगंज- राजेश कुशवाहा, सिवान- परमात्मा राम, सारण- सुनील राय, वैशाली- वैद्यनाथ चंद्रवंशी, मुजफ्फरपुर- रमेश गुप्ता, भागलपुर महानगर- मास्टर सलाउद्दीन, अरवल- जगजीवन राम, गया- खुर्शीद आलम, गया महानगर- जितेन्द्र यादव, नवादा- महेन्द्र कुमार और नवगछिया में अलख निरंजन पासवान जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Share this article
click me!