CAA और NRC के विरोध में राजद के बिहार बंद का दिख रहा असर, जगह-जगह प्रदर्शन जारी

नए नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ राजद के बिहार बंद का असर दिख रहा है। कई जिलों में ट्रेन रोके जाने की खबर मिली है। पटना में राजद के कार्यकर्ता टायर जलाकर विरोध कर रहे हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2019 4:42 AM IST / Updated: Dec 21 2019, 02:51 PM IST

पटना। नए नागरिकता कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से बुलाए गए बिहार बंद का असर दिख रहा है। ठंडी के बाद भी राजद कार्यकर्ता सड़कों पर है। पटना में राजद के कार्यकर्ता सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। तो दरभंगा में राजद कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतार कर हाथ में पोस्टर लिए नारेबाजी करते हुए जाम कर रहे हैं। फारबिसगंज में राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ट्रेन को रोके जाने की सूचना मिली है। दूसरी ओर भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, गया जैसे जिलों में भी राजद के बंदी का असर दिख रहा है। 

बिहार बंद के कारण सरकारी और निजी बसे नहीं चल रही है। सड़कों पर इक्का-दुक्का अनिवार्य अथवा निजी वाहनें ही चलती दिख रही है। राजद के सदस्य जबरन ट्रेन और बसों को रोक रहे हैं। दूसरी ओर बिहार बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जिले का प्रशासन मुस्तैद है। विरोध कर रहे राजद कार्यकर्ताओं के आगे-पीछे पुलिस के जवानों है। जो हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर रख रहे हैं। 

बता दें कि राजद के बिहार बंद को महागठबंधन के अन्य दल भी सर्पोट कर रहे हैं। रालोसपा, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता भी जगह-जगह सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है। पटना में तो वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं बैरिकेडिंट को तोड़ दिया है। बिहार बंद के कारण प्राय सभी जिलों में स्कूलें बंद है। बहुत कम लोग घर से निकलते दिख रहे हैं।

Share this article
click me!