बेटी पैदा होने के 3 दिन बाद RPF जवान ने पत्नी को मारडाला, थाने में किया सरेंडर, सास ने सुनाई पूरी कहानी

Published : May 25, 2021, 12:59 PM IST
बेटी पैदा होने के 3 दिन बाद  RPF जवान ने पत्नी को मारडाला, थाने में किया सरेंडर, सास ने सुनाई पूरी कहानी

सार

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ जवान ने सरेंडर कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका साक्षी कुमारी की मां की तहरीर पर पंकज पासवान एवं अन्य चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुंगेर । बेटी के जन्म होने के तीन दिन बाद ही आरपीएफ जवान पंकज पासवान ने अपनी पत्नी साक्षी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरपीएफ जवान जमालपुर में कांस्टेबल के पद पर है। वहीं, मृतका की मां सुभद्रा देवी ने दामाद सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सास ने सुनाई ये कहानी
नौवागढ़ी निवासी सुभद्रा देवी की बेटी साक्षी कुमारी की शादी दो साल पहले कटघर के आरपीएफ जवान पंकज कुमार पासवान से हुई थी। सुभद्रा देवी का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद पंकज उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। कुछ दिन पहले भी साक्षी की पिटाई की गई थी तो भाई पंकज को समझाने गयी थी, लेकिन उसने मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद साक्षी को मायके बुला लिया। 

जहर खाने की धमकी देकर घर लाया था पत्नी
पंकज आकर जहर खाने की धमकी देकर साक्षी को ले गया। तीन दिन पहले ही साक्षी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार को जानकारी मिली की उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सुभद्रा देवी ने पंकज पासवान का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रहने एवं दहेज मांगे जाने का आरोप लगाया है।

दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ जवान ने सरेंडर कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका साक्षी कुमारी की मां की तहरीर पर पंकज पासवान एवं अन्य चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म