
जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद के 2 होटलों में 22 लड़के-लड़कियां आपत्तीजनक हालत में पाए गए। इन होटलों में पिछले कुछ दिनों से गंदा काम चल रहा था। पुलिस सोमवार को यहां रेड करने आई तो माजरा देख चौक गई। दोनों होटलों के अलग-अलग कमरों से 22 लड़के और लड़कियों को आपत्तीजनक हालत में पाया। कई आपत्तीजनक सामान भी पाए गए। 12 लड़कियां और 12 लड़कों को पकड़ा गया। इनमें कुछ लड़कियां स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस सभी को पकड़ कर थाना ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शिव सत्य और ओमकारा रेस्ट हाउस में यह गंदा काम चल रहा था।
एक हजार में मिलता था कमरा
पूछताछ में पकड़े गए लड़के और लड़कियों ने बताया है कि उन्हें एक हजार रुपए में कुछ देर के लिए कमरा किराया पर दिया जाता था। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि पिछले तीन साल से इन होटलों में गंदा काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस ने यह रेड की। छापेमारी के दौरान होटलों में हड़कंप मच गया। संचालक भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कमरों का दरवाजा बंद कर लिया
पुलिस जब रेड मारने होटल पहुंची तो लड़के और लड़कियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। काफी मशक्कत के बाद कमरों का दरवाजा खुला। भीतर जाते ही पुलिस चौंक गई। कई लड़के और लड़कियां आपत्तीजनक हालत में पाई गई। एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय के अनुसार होटलों में गंदा काम किया जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद यह रेड की गई। 12 लड़कियां और 11 लड़के पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।