फैक्ट चेकः शत्रुघ्न सिन्हा के लाहौर पहुंचने व शादी में शामिल होने की वायरल हो रही तस्वीर का सच

Published : Feb 21, 2020, 09:24 PM ISTUpdated : Feb 21, 2020, 09:29 PM IST
फैक्ट चेकः शत्रुघ्न सिन्हा के लाहौर पहुंचने व शादी में शामिल होने की वायरल हो रही तस्वीर का सच

सार

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सह मशहूर फिल्मी कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि ये पाकिस्तान की है। इन तस्वीरों के साथ अलग-अलग तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं।   

पटना। शार्ट गन के नाम से मशहूर फिल्मी कलाकार और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के बारे में कहा जा रहा है कि ये लाहौर की है। तस्वीर किसी शाही शादी की दिख रही है। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और अन्य मेहमान दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है। कई लोग शत्रुघ्न के गुपचुप तरीके से पाकिस्तान जाने की बात पर सवाल उठा रहे हैं। तो कई लोग चुटीले तंज भी कर रहे हैं। लोगों की नाराजगी इस बात से है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर क्यों गए। 

पाक कारोबारी असद असहन के बेटे की शादी में पहुंचे शत्रुघ्न
जब सोशल मीडिया पर तैर रही इन तस्वीरों की पड़ताल की तो पता चला कि ये तस्वीरें पाकिस्तान के परवेज मुगल नामक फोटोग्राफर ने उतारी है। परवेज ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी दिख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये शादी पाकिस्तान के कारोबारी असद असहन के बेटे की थी। जिसमें शामिल होने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को भी निमंत्रण मिला था। जिसके बाद शत्रुघ्न पाकिस्तान पहुंचे। जहां की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया के जरिए भारत पहुंच गई और उन्हें अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 

पाकिस्तान जाने से बच रहे कलाकार 
उल्लेखनीय हो कि इस पूरे विवाद पर अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर कई कलाकार पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर रहे है। बीते दिनों सलमान खान का एक कार्यक्रम पाकिस्तान में होना था, लेकिन सल्लू मियां ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल कांग्रेस में हैं। इससे पहले वो भाजपा में लंबी पारी खेल चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें रविशंकर प्रसाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।   
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म
Jan Suraj MLC Election: बिहार विधान परिषद में प्रशांत किशोर की पार्टी की एंट्री, कांग्रेस को बड़ा झटका