बिहार की शॉकिंग लव स्टोरीः एक लड़के को प्रपोज करते ही 6 लड़कियों ने खाया जहर, 3 की दर्दनाक मौत

बिहार के औरंगबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने पांच सहेलियों के साथ मिलकर जहर खा लिया। इसमें उसकी एक बहन भी शामिल थी। वजह इतनी थी कि उसके प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया था।

 

 

Asianet News Hindi | Published : Apr 9, 2022 5:26 AM IST / Updated: Apr 09 2022, 10:59 AM IST

औरंगाबाद (बिहार). जब आप किसी से प्यार करें और वह अपका जीवन साथी नहीं बन पाए तो दिल टूट जाता है। लेकिन इतना भी नहीं कि आप अपनी जिंदगी ही खत्म कर लें। बिहार के औरंगाबाद जिले से एक चौंकाने वाला माममा सामने आया है। जहां एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए प्रोपज किया। लेकिन उसके मना करते ही प्रेमिका सहित उसकी 5 सहेलियों ने जहर खा लिया। जिसमें से तीन लड़कियों की मौत हो गई, वहीं तीन की हालत गंभी बनी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में  हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें-शॉकिंग: वो दुल्हन बनने वाली थी, लेकिन पहले ही कर दिया कत्ल..सारी पसलियां निकालीं, गर्दन भी काट डाली..

Latest Videos

 पूरे गांव में पसरा मामत..सुनाई दे रहीं मौत की चीखें 
दरअसल, प्यार में नाकामी पर यह खौफनाक कदम उठाने वाला यह मामला औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव का है। जहां  शक्रवार रात 6 सहेलियों ने जहर खा लिया। पूरे गांव में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। मृतक लड़कियों और गंभीर हालत में इलाजरत युवतियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीन शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी ने दिल तोड़ा तो मरने का कर लिया फैसला
मामले के बारे में जानकारी देते हुए औरंगाबाद एसपी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक युवतियों में से एक लड़की अपने भाई के साले से प्यार करती थी। शक्रवार को वह अपनी 5 सहेलियों और एक बहन को साथ लेकर प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची थीं। जहां युवती ने सहेलियों के सामने अपने प्यार का इजहार किया और युवक से शादी करने के सामने प्रस्ताव रखा। लेकिन लड़के ने विवाह करने से मना कर दिया और ज्यादा कुछ बात करके उनको वहीं पर छोड़कर चला गया।

इसे भी पढ़ें-शॉकिंग: वो दुल्हन बनने वाली थी, लेकिन पहले ही कर दिया कत्ल..सारी पसलियां निकालीं, गर्दन भी काट डाली..

सभी सहेलियों ने बारी-बारी खा लिया जहर
लड़के के जरिए शादी का इनकार सुनते ही सभी लड़िकयां दुखी होकर अपने गांव वापस आ गईं। युवक से प्रेम करने वाली युवती इतनी दुखी हुई कि उसने जहर खा लिया। जिसके बाद लड़की  की सहेलियों ने उसे देखते ही सभी ने मिलकर बारी-बारी जहर खा लिया। फिर क्या था इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जिसमें से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन का इलाज किया गया।

जहर खाने वाली सभी लड़कियां 15 साल से छोटी
पुलिस ने मृतक और अस्पताल में भर्ती लड़कियों की पहचान कर ली है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक लड़कियों से दो तो बहन हैं। वहीं जिन लड़कियों की मौत हो गई है उनमें से दो की उम्र 14 साल, जबकि एक की उम्र 15 साल है। वहीं जिन तीन का इलाज चल रहा है, उनकी उम्र 12 साल, 13 साल और साल वर्ष बताई जा रही है। यानि प्रेम के चलते जहर खाने वाली सभी सहेलियां नाबालिग हैं।

इसे भी पढ़ें-सनकी आशिक बना SAF का जवान, आधी रात को कर दी हत्या..अपनी मंगेतर की मां और भाई को मारी गोली

इसे भी पढ़ें-शादी की तारीख तय होते ही सनकी आशिक ने रेप के बाद की लड़की की हत्या, रोड पर लाश रख रोते रहे घरवाले

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट