बीवी को लाल 'टमाटर' कहने पर पति बन गया कातिल, देखते ही मार डाला, सिर्फ एक शब्द ने सनसनी फैला दी!

बिहार के मुंगेर जिले से एक शॉकिंग क्राइम सामने आया है। जहां एक युवक ने महिला को टमाटर कहकर कमेंट्स किया तो उसके पति ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2022 6:21 AM IST / Updated: Mar 31 2022, 11:55 AM IST

मुंगेर. बिहार में बदमाशों का ना त पुलिस का कोई खौफ है और ना ही कानून का कोई डर। आए दिन सरेआम मर्डर जैसी खौफनाक वारदातें सामने आ रही हैं। मुंगेर जिले से अब जो क्राइम की खबर आई है वह बेहद हैरान करने वाली है। जहां जब एक महिला ने अपने पति को बताया कि उसके साथ एक युवक ने छेड़खानी करते हुए अश्लील कमेंट्स किया। बस इस बात बौखलाया पति अपने साथियों के साथ पहुंचा और छेड़खानी करने वाले 56 साल के अधेड़ को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें-माता-पिता की गर्दन काट शव के पास बैठा रहा बेटा, पढ़ें बिहार के मुजफ्फरपुर की शॉकिंग न्यूज

Latest Videos

जानवरों की तरह पीट-पीटकर मार डाला
दरअसल, यह मामला मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र का है। जहां जगतपुर गांव का रहने वाला ब्रह्मदेव दास 5 से 6 साथियों के साथ महेश दास के घर पर पहुंचा और इसे गाली देने लगा। साथ ही धमकी देते हुए कहा तेरी हिम्मत कैसे हुए मेरी पत्नी से छेड़छाड़ करने की। जब महेश ने विरोध किया तो  ब्रह्मदेव उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे इतना मारा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे उठाकर अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-शादी की खुशियां मातम में बदली: 'भगवान के सामने महिलाओं के उड़ा दिए चीथड़े', बिहार में 4 की मौत

टमाटर कहना बना मौत की वजह
बता दें कि मृतक मंगलवार शाम को गांव के बाजार सब्जी लेने के लिए गया हुआ था। तभी वहां से पड़ोसी ब्रह्मदेव दास की पत्नी उधर से गुजर रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान महेश ने महिला पर कमेंट्स करते हुए उसे लाल टमाटर कहा। महिला ने कहा कि महेश ने एक बार नहीं बल्कि कई बार उससे टमाटर-टमाटर कहकर छेड़खानी की। यही बात महिला ने घर जाकर अपने पति को बता दी। इसी बात को लेकर उसने युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बाकी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें-पति रोज करता था शर्मनाक कांड, पत्नी को पता चला राज तो फ्रूट की तरह बीबी को काट मार डाला

Share this article
click me!

Latest Videos

बीजेपी ने शेयर किया मुख्यमंत्री आतिशी का कान भरने वाला वीडियो
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'