
जहानाबाद (बिहार). शादी के बाद हर कपल को अपनी पहली शादी की सालगिरह का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। जिसके लिए वह कई दिनों से प्लान बनाते हैं। लेकिन बिहार के जहानाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद हैरान करने वाला है। जहां एक बीवी ने फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी से पहले ही पति की हत्या करवा दी। इतनी शातिर निकली की हत्या के बाद आरोपी महिला मायके से ससुराल पहुंच गई और आंसू बहाने लगी। ताकि कोई उसपर शक नहीं करे। हालांकि पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने खुद अपना जुर्म कबूलते हुए पूरी कहानी बयां की।
प्यार में पागल पत्नी ने पति को कॉल कर मायके बुलवाया
दरअसल, घटना नालंदा जिले के एकंगरसराय हिलसा रोड की है, जहां रविवार शाम एक शख्स का शव झाड़ियों में पड़ा। पुलिस ने इस युवक की पहचान विकास कुमार के रुप में की। जो कि जहानाबाद जिले के रहने वाला था और वह एक मोबाइल की दुकान चलाता था।
यह पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। जहां आरोपी महिला अनुष्का कुमारी उर्फ गुड़िया कुमारी शादी होने के बाद भी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पति ने उसे खूब समझाया, लेकिन वह नही मानी। जब विकास अनुष्का को प्रेमी से दूर होने के लिए दबाव बनाने लगा, जो उसे पसंद नहीं आया और उसकी हत्या करने की प्लानिंग बना डाली।
फूट-फूटकर रोई, कहा हां मैंने पति को नहीं मारा
आरोपी महिला पति के मना करने के बाद भी कुछ दिन पहले जिद करके अपने मायके चली गई। जहां महिला ने साजिश के मुताबिक, रविवार को विकास को फोन करके मायके मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद विकास शाम में अपनी स्कूटी से अपने ससुराल जाने के लिए गया। इसी बीच एकंगरसराय हिलसा सड़क पर पहले से घात लगाकर बैठी महिला के साथियों ने उस पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला इतनी बड़ी शातिर निकली की खबर लगते ही वह ससुराल आ गई और झूंठे आंसू बहान लगी। वह दिखाने लगी की उसे जैसे कुछ इसके बारे में पता ही नहीं।
पुलिस की सख्ती के आगे कबूल कर लिया अपना जुर्म
वहीं मृतक के पिता जानकी महतो ने पुलिस स्टेशन जाकर आरोपी बहू और उसके भाइयों के खिलाफ बेटे की हत्या करने की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो वह बार-बार अपने बयान बदल रही थी। लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और मर्डर से लेकर प्लानिंग की पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।