झाड़ियों से आ रही थी चीखने की आवाज, ग्रामीण नजारा देख कर रह गए हैरान, सीवान में दर्दनाक घटना

Published : Aug 13, 2022, 01:49 PM IST
झाड़ियों से आ रही थी चीखने की आवाज, ग्रामीण नजारा देख कर रह गए हैरान, सीवान में दर्दनाक घटना

सार

सड़क किनारे नाबालिग के साथ चारों युवक गलत कर रहे थे। पीड़िता चीख रही थी लेकिन कोई उसे बचाने नहीं गया। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। 

सीवान. बिहार के सिवान में 14 साल की एक नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। चार युवकों ने नाबालिग को अगवा किया और सड़क किनारे झाड़ी में ले जाकर उसका रेप किया। नाबालिग की चीख सुन  गांव के एक युवक के पहुंचने पर चारों बदमाश मौके से भाग निकले। नाबालिग के साथ चारों बदमाशों ने मारपीट भी की। उसके प्राइवेट पार्ट पर जख्म भी मिला। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र की है।

मेडिकल रिपोर्ट से खुलासा
पुलिस नाबालिग का मेडिकल करवा रही है। नाबालिग के साथ गलत करने का आरोप सोंधानी गांव के चार युवकों पर लगा है। पवन कुमार, अंकित कुमार, इमामुद्दीन और दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

भाई को राखी बांधने जा रही थी पीड़िता
पीड़िता अपने मामा के घर में रहती है। रक्षाबंधन के दिन वह अकेले अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसे अगवा किया और सड़क किनारे झड़ी में ले गए। जहां चारों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत किया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का बयान लिया। पीड़ता का मेडिकल भी कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि चार युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक से पूछताछ की जा रही है। 

स्कार्पियो सवार पहुंचा तो भागे बदमाश
सड़क किनारे नाबालिग के साथ चारों युवक गलत कर रहे थे। पीड़िता चीख रही थी लेकिन कोई उसे बचाने नहीं गया। स्कार्पियो सवार एक युवक पीड़िता का शोर सुन मौके पर गया तो चारों युवक नाबालिग को छोड़कर भाग निकले। स्कार्पियो सवार ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों के कहना है कि सड़क सुनसान होने के कारण सड़क किनारे नशेड़ी और मनचले अड्डेबाजी करते हैं। आने जाने वाली लड़कियों को परेशान करते हैं।

इसे भी पढ़ें-  राखी बांधने गई थीं 2 सगी बहनें, लेकिन कमरे में जाते ही बनाने लगीं शारीरिक संबंध...बिहार का शर्मनाक कांड

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा