साल के पहले ही दिन अपराधियों ने दी कानून को चुनौती, वारंटी को पकड़ने गए दारोगा की लात-घूंसों से जमकर पिटाई

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों को पकड़ने गए एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी गयी। इस घटना के बाद से बिहार में एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे है।

Ujjwal Singh | Published : Jan 1, 2023 12:55 PM IST

पटना(Bihar). बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों को पकड़ने गए एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी गयी। इस घटना के बाद से बिहार में एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे है। नए डीजीपी द्वारा सख्त निर्देशों के बाद भी अपराधियों के ये बुलंद हौसले निश्चित ही सूबे की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। हांलाकि दारोगा की पिटाई करने वाले लोगों को पुलिस पूरी शिद्दत से ढूंढने में लगी हुई है। 

गौरतलब है कि बिहार के नए डीजीपी आएस भट्टी ने बीते दिनों अपने पुलिसकर्मियों को कहा था कि वे अपराधियों को दौड़ाएं, नहीं तो वे उन्हें दौड़ाएंगे। बिहार पुलिस के मुखिया के इस निर्देश के बाद उनके मातहत काफी सक्रिय हुए और कई बड़े अपराधियों को सड़क पर दौड़ा कर पकड़ा भी गया। लेकिन, इसी बीच राजधानी पटना की इस घटना ने पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Latest Videos

वारंटी को गिरफ्तार करने गए थे दारोगा 
जानकारी के मुताबिक दीघा थाने में दरोगा राघवेंद्र नारायण सिंह एक वारंटी को गिरफ्तार करने गए थे। इसी दौरान दारोगा वारंटी को खोजते-खोजते उसके मोहल्ले में पहुंच गए। लेकिन, इसी बीच अपराधी दारोगा से टकरा गए और इसके बाद अपराधियों ने दारोगा राघवेंद्र नारायण सिंह की लात घूसों से पिटाई कर दी। यही नहीं अपराधियों ने उनका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दारोगा का चश्मा भी टूट गया।

अपराधियों को पकड़ने के लिए गठित हुई टीम 
किसी तरह से दारोगा अपराधियों के चंगुल से छूटने में कामयाब रहे और वहां से जान बचाकर भाग लिए। इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने पटना पुलिस के अधिकारियों को दी। इस मामले को लेकर तत्काल एक टीम गठित की गई और उस इलाके में पहुंच गई। वारंटी के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके आलावा भी कई लोग गिरफ्तार किये गए हैं। गिरफ्तार लोगों में पीटने वालों में कुख्यात अपराधी भी शामिल रहा है। अन्य सभी अपराधियों की खोजबीन चल रही है। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों