सुशील मोदी ने बताया नीतीश के उपचुनाव में प्रचार न करने का कारण, कहा- चोट तो सिर्फ एक बहाना है, असल वजह तो ये

Published : Nov 01, 2022, 02:25 PM ISTUpdated : Nov 01, 2022, 02:32 PM IST
सुशील मोदी ने बताया नीतीश के उपचुनाव में प्रचार न करने का कारण, कहा- चोट तो सिर्फ एक बहाना है, असल वजह तो ये

सार

गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी के चुनाव प्रचार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

गोपालगंज(Bihar). बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन भी राजद और भाजपा नेताओं के बीच एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर जारी है। गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी के चुनाव प्रचार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। सुशील मोदी ने कहा प्रचार में न जाने के लिए नीतीश कुमार की चोट एक बहाना है, असल मामला है प्रत्याशियों के सही चयन नहीं होने का है।

सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि जनता दल यू गोपालगंज और मोकामा के उम्मीदवारों से खुश नहीं हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को डर है कि नहीं विलय करेंगे तो उनकी पार्टी टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का आज तक यही इतिहास रहा है कि विलय करो और अपनी ताकत को बढ़ाओ। इसके पहले आनंद मोहन की पार्टी, राम विलास पासवान की पार्टी, कभी शरद यादव की पार्टी का विलय हुआ।

राजद और जदयू का विलय संभव- सुशील मोदी 
सुशील मोदी ने कहा कि अब नीतीश कुमार की पार्टी के विधायकों को तय करना है कि उनका भविष्य क्या रहेगा क्योंकि नीतीश कुमार अब अपने पार्टी का नेता नहीं रहने वाले। पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा करते हुए कहा कि जनता दल यू के विधायकों में भगदड़ होगी इसलिए राजद और जदयू का विलय संभव है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष का बयान पुख्ता प्रमाण
सुशील कुमार मोदी ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह ने समय से पहले उन्हें एक्सपोज कर दिया था कि साल 2022 के अंत होते-होते या 2023 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे। जगदानंद बाबू का ये बयान भविष्यवाणी नहीं था, बल्कि जो डील हुआ है, उसी डील का एक हिस्सा था।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कांग्रेस को झटका-BJP को बड़ी खबर का इंतजार, 6 MLA दे सकते हैं जोर का झटका
Patna Weather Today: पटना में 15 जनवरी को कितना बदलेगा मौसम? जानिए कोहरा, ठंड और धूप का पूरा हाल