तेज प्रताप बोले - रामा सिंह और रघुवंश प्रसाद दोनों RJD में, मीडिया वाले लगा रहे परिवार में आग

Published : Aug 26, 2020, 07:22 PM ISTUpdated : Sep 04, 2020, 08:29 PM IST
तेज प्रताप बोले - रामा सिंह और रघुवंश प्रसाद दोनों RJD में, मीडिया वाले लगा रहे परिवार में आग

सार

पार्टी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह पर टिप्पणी की वजह से लालू के सामने उनकी पेशी हो रही है। पूछने पर तेजप्रताप ने बताया कि बहुत दिन से मिला नहीं, इसलिए जा रहे हैं। 

पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को आरजेडी विधायक और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप पिता से मिलने झारखंड के लिए निकले। तेजप्रताप सड़क मार्ग से झारखंड के रांची जा रहे हैं। यहां वो जेल में बंद लालू से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का मकसद पूछने पर तेजप्रताप ने बताया कि बहुत दिन से मिला नहीं, इसलिए जा रहे हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारे में तेजप्रताप की इस यात्रा के सियासी मायने निकल रहे हैं। 

कुछ का कहना है कि हाल में पार्टी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह पर टिप्पणी की वजह से लालू के सामने उनकी पेशी हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि तेज महुआ विधानसभा छोड़कर हसनपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लालू से मुलाक़ात इसी बात की मंजूरी के लिए है। 

जीतनराम को लालू यादव ने बनाया 
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने हाल ही में लालू यादव को दलित विरोधी बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजप्रताप ने कहा, "जीतनराम मांझी तो पहले हमारी ही पार्टी में थे न। लालू जी ही तो उनको बनाए थे। अब ठीकरा फोड़ रहे हैं कि क्या कर रहे हैं... पूरा समाज (महादलित) हमारे साथ है। संगठन के साथ है। नेता लोग क्या बताएंगे। बिहार की जनता से पूछिए।" 

परिवार में मीडिया के लोग लगा रहे आग 
तेजप्रताप ने रघुवंश प्रसाद की नाराजगी को साफ साफ इनकार किया। उन्होंने कहा, रघुवंश चाचा से बात हो चुकी है। वो नाराज नहीं है। रघुवंश चाचा बीमार हैं। वो आरजेडी में ही हैं। परिवार में ही हैं। परिवार में मीडिया के लोग आग लगाने का काम करते हैं। अफवाह फैलाते हैं। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि रामा सिंह भी आरजेडी में हैं। 

इससे पहले तेजप्रताप ने रघुवंश प्रसाद सिंह को समंदर का एक लोटा पानी बताया था। विवाद बढ़ने पर बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था। रघुवंश ने रामा सिंह की पार्टी में एंट्री का विरोध करते हुए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वो इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। तेजप्रताप के बयान के बाद दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे रघुवंश प्रसाद ने कहा था कि वो अभी बीमार हैं और ये वक्त राजनीति का नहीं है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!