संक्रांति मना तेज प्रताप लिखे- दही-चूड़ा खाएंगे नीतीश को हराएंगे, यूजर बोले- पहले घरवाली से जीत लो

Published : Jan 15, 2020, 03:23 PM IST
संक्रांति मना तेज प्रताप लिखे- दही-चूड़ा खाएंगे नीतीश को हराएंगे, यूजर बोले- पहले घरवाली से जीत लो

सार

मकर संक्रांति का बिहार की राजनीति में खास महत्व है। इस मौके पर सभी पार्टियां अपने-अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोज करते हैं। इस भोज में कई नए राजनीतिक समीकरण बनते भी है और बिगड़ते भी है। 

पटना। मकर संक्रांति का बिहार की राजनीति में खास महत्व है। इस मौके पर सभी पार्टियां अपने-अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोज करते हैं। इस भोज में कई नए राजनीतिक समीकरण बनते भी है और बिगड़ते भी है। लालू प्रसाद यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब इस भोज का खासा महत्व था। लेकिन उनके जेल जाने के बाद राजद का दही-चूड़ा भोज फीका पड़ गया। अब जदयू का भोज चर्चा में आता है। लोजपा भी इसका आयोजन करती थी। लेकिन इस वर्ष रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान के निधन के कारण इस आयोजन को नहीं किया गया। राबड़ी आवास पर भले भी आज सन्नाटा पसरा हो लेकिन तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर दही-चूड़ा आनंद उठाया और पतंगबाजी की। 

तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं संग मनाई संक्रांति
कार्यकर्ताओं संग संक्रांति मनाने की तस्वीरें तेज प्रपात यादव ने ट्विटर पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि राज्यभर में फैले राजद कार्यकर्त्ताओं के संग अपने आवास पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया एवं पतंगबाजी किया। इसके साथ ही तेजप्रताप यादव ने नारा दिया कि दही चूड़ा खाएंगे - नीतीश को हराएंगे। लेकिन हर बार की तरह इस बार उनके इस ट्विट पर लोग उन्हें उनकी पत्नी ऐश्वर्या से जुड़े सवाल पूछने लगे। एक यूजर ने यह भी लिखा कि पहले घरवाली से जीत लो। 

लोगों के पूछे ऐश्वर्या से जुड़े सवाल
सुधांशु राय ने जवाब देते हुए लिखा कि नीतीश जी को ही जिताएंगे, लालू के लाल देखते रह जाएँगे। आजय मिश्रा ने लिखा पहले घरवाली से जीत लो। एक योगी नामक यूजर ने लिखा तेजु भैया आप लगे रहो आप राजद की शान हो, हम कामना करते है कि आप जल्द ही तेजस्वी को हटाकर पार्टी अध्यक्ष बनोगे। वैसे भौजी को काहे भगा दिए घर से। बता दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक के समर्थन में किए गए तेज प्रताप यादव के ट्विट पर भी लोगों ने इसी तरह के प्रश्न पूछे थे। 
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी