BPL कार्डधारी निकला RJD के लाखों की बेरोजगारी हटाओ बस का मालिक, JDU ने लगाया जालसाजी का आरोप

Published : Feb 15, 2020, 04:13 PM IST
BPL कार्डधारी निकला RJD के लाखों की बेरोजगारी हटाओ बस का मालिक, JDU ने लगाया जालसाजी का आरोप

सार

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई है। सीएम ने हाल ही में जल-जीवन-हरियाली यात्रा निकाली थी। वाम नेता कन्हैया कुमार सीएए और एनआरसी के खिलाफ जन गण मन यात्रा निकाल रहे है। अब तेजस्वी बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटी है।   

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव 23 फरवरी से पूरे बिहार में  बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू करने वाले है। इसके लिए राजद ने एक हाईटेक बस को तैयार किया है। उक्त एसी बस को बेरोजगारी हटाओ रथ का नाम दिया गया है। बस पर लालू प्रसाद यादव के अलावा तेजस्वी की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। लेकिन इस बस की पहली तस्वीर सामने आते ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। जदयू की ओर से जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि युवा क्रांति रथ के मालिक मंगल पाल का नाम बीपीएल सूची में दर्ज है। 

आर्थिक जालसाजी का मामला-नीरज सिंह
साथ ही बस के ऑनर बुक में जो फोन नंबर है वह आरजेडी के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव का है। नीरज कुमार ने राजद के रथ पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो खुद बीपीएल सूची में है वह व्यक्ति लाखों की बस का मालिक कैसे हो सकता है? अगर बस का मालिक है तो फिर उसमें अनिरुद्ध यादव का फोन नंबर क्यों है? यह कहीं ना कहीं आर्थिक जालसाजी का मामला है। नीरज कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले लालू प्रसाद यादव जमीन लिखाते थे अब अति पिछड़ों से बस में हेराफेरी करते हैं। सवालिया लहजे में नीरज ने पूछा कि तेजस्वी बताए कि बस में किसके पैसे लगे हैं। 

नीरज के आरोप बेबुनियाद
दूसरी ओर नीरज कुमार द्वारा लगाए गए आरोप को आरजेडी ने बेबुनियाद बताया है। आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने बताया कि जदयू तेजस्वी यादव से घबरा गई है और हताशा में कुछ भी बयान दे रही है। बस का मालिक कौन है और कागजात क्या है यह देखने का काम अधिकारियों का है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई है। सीएम ने हाल ही में जल-जीवन-हरियाली यात्रा निकाली थी। वाम नेता कन्हैया कुमार सीएए और एनआरसी के खिलाफ जन गण मन यात्रा निकाल रहे है। अब तेजस्वी बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटी है। 
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म