छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था ट्यूशन पढाने वाला शिक्षक, गिरफ्तार

Published : Dec 22, 2019, 01:35 PM IST
छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था ट्यूशन पढाने वाला शिक्षक, गिरफ्तार

सार

गुरु-शिष्य का रिश्ता पवित्र माना जाता है। लेकिन कई बार इस रिश्ते के दामन पर दाग भी लगे है। ताजा मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का है।   

पश्चिमी चंपारण। गुरु-शिष्य का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है। सामाजिक अपेक्षा होती है कि गुरु अपने बच्चे को अच्छी तालीम देकर उसका  भविष्य उज्ज्वल बनाएगा। लेकिन शिक्षक के इस पाक पेशे में कई ऐसे बहरुपिए भी है जो समय मिलते ही अश्लील हरकतें करना शुरू कर देते हैं। बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक ऐसा ही शिक्षक गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वो जिस बच्ची को ट्यूशन पढ़ाता था उससे अकेले में अश्लील हरकते करता था। साथ ही बच्ची को अपनी हरकतों के बारे में किसी को कुछ नहीं बताने के लिए धमकाता भी था। 

पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र का मामला
मामला पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र का है। जहां बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने 26 वर्षीय मंजेश पटेल नामक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मंजेश होम ट्यूटर का काम किया करता था। वह नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह वर्षीय बच्ची को ट्यूशन पढ़ाता था। बीते 18 दिसंबर को बच्ची की मां किसी जरूरी काम से अपने मायके गई हुई थी। इसी दिन शिक्षक ने बच्ची को अकेले पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। 

बच्ची के कपड़े उतार कर की अश्लील हरकतें
पुलिस को दिए अपने शिकायत में बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि खाप टोला निवासी शिक्षक मंजेश ने 18 दिसंबर को बच्ची को अकेले पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। उसके कपड़े उतार दिए। जब बच्ची रोने लगी तो मारपीट कर चुप कराया। घटना के दो दिन बाद जब बच्ची की मां घर आई तो उसने मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर नौतन थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभात समीर ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन हो रही है। उसपर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

प्रतीकात्मक फोटो 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी यादव, पटना में SIR के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन
BPSC 72nd CCE Prelims Postponed: फिर टली 72वीं BPSC PT, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा, जानिए नई तारीख?