प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बात करेंगी भोजपुर की ये दो लड़कियां, इस तरह हुआ चयन

Published : Jan 09, 2020, 01:14 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बात करेंगी भोजपुर की ये दो लड़कियां, इस तरह हुआ चयन

सार

ये दो लड़कियां बिहार के भोजपुर जिले की है। प्रीति मिश्रा और निशा पाल का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाले कार्यक्रम के लिए किया गया है। चयनित होने पर दोनों पर स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।   

भोजपुर। प्रधानमंत्री से बात करने अपने आप में एक बड़ी बात होती है। कई लोग तो पीएम के कटआउट के साथ सेल्फी लेते दिखते है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय छवि की शख्सियत वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर विभिन्न मुद्दों पर देश के युवाओं के मुखातिब होते हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का मौका भोजपुर की दो लड़कियों को मिला है। जिसके लिए दोनों बच्चियां खास तैयारी कर रही है। चयनित होने वाली लड़कियों में एक भोजपुर की प्रीति मिश्रा हैं। प्रीति भोजपुर के बामपाली स्थित ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं। जबकि दूसरी निशा पाल धनपुरा स्थित एसटीएसवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। पीएम के कार्यक्रम में इन दोनों के चयनित होने पर स्थानीय लोगों ने इन्हें बधाई दी है। 

हुई थी राष्ट्रीय स्तर की लेख प्रतियोगिता
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा देने वाले देश भर के छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देने के कार्यक्रम की शुरुआत की थी। बीते वर्ष भी इस कार्यक्रम में देश भर के कई बच्चे शामिल हुए थे। अब इस साल 2020 में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रीति और निशा ने बेहतर प्रदर्शन कर अपना स्थान सुनिश्चित कराया है। 

तनाव मुक्त हो परीक्षा देने पर पीएम करेंगे मार्गदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए सीबीएसई ने राष्ट्रीय स्तर की लेख प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसका परिणाम जारी हो चुका है। जारी हुए परिणाम में प्रीति और निशा का नाम शामिल है। बता दें कि दिल्ली  में आयोजित होने वाले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पीएम बच्चों को तनाव मुक्त रहते हुए परीक्षा देने के लिए मार्गदर्शित करते हैं। अब इस चर्चा में भोजपुर की दोनों बेटियां दिल्ली जाएगी। प्रीति ने अपने चयन के लिए स्कूल की प्राचार्या सीपी जैन जबकि निशा ने स्कूल के निदेशक मनोज सिंह और शिक्षक ओमप्रकाश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म