बेरोजगारों की पीठ पर डंडा बनकर गिरा पुलिस का कहर, परीक्षा में 'धांधली' के खिलाफ कर रहे थे प्रोटेस्ट

Published : Feb 19, 2020, 05:02 PM IST
बेरोजगारों की पीठ पर डंडा बनकर गिरा पुलिस का कहर, परीक्षा में 'धांधली' के खिलाफ कर रहे थे प्रोटेस्ट

सार

दारोगा अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर सरकार से परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। डाक बंगला चौराहा पर छात्रों का हुजूम पहुंचने के बाद सभी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का प्रयास करने लगे। 

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर पुलिस का कहर डांडा बनकर बेरोजगारों की पीठ पर गिरा। कथित  धांधली के आरोप में दारोगा परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे युवा बेरोजगारों को पटना में पुलिस ने दौड़ा दौड़कर पीटा। 

दारोगा अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर सरकार से परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। डाक बंगला चौराहा पर छात्रों का हुजूम पहुंचने के बाद सभी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने छात्रों के मार्च को रोकने की कोशिश की। जब छात्र नहीं रुके तब लाठीचार्ज का आदेश दे दिया गया। 

लाठीचार्ज में कई छात्र जख्मी 
इसके बाद अफरा तफरी मच गई। छात्रों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। लाठी चार्ज में कई छात्र जख्मी भी हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यर्थियों के पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। 

रिजल्ट के बाद से शुरू हुआ विवाद
प्रदर्नकारियों ने मार्च के दौरान कई कोचिंग संस्थानों को भी बंद कराया। सभी प्रदर्शनकारी दारोगा परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे है और इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बताते चलें कि बिहार पुलिस के दारोगा भर्ती की पीटी परीक्षा का रिजल्ट हाल में ही जारी किया गया था। रिजल्ट आने के बाद से ही छात्र गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा