प्याज के चक्कर में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर हुआ मुकदमा

Published : Dec 07, 2019, 06:56 PM IST
प्याज के चक्कर में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर हुआ मुकदमा

सार

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर मुकदमा दायर किया गया है यह मुकदमा बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में दायर किया गया है सीजेएम कोर्ट में दायर किए गए परिवाद की सुनवाई 12 दिसंबर को होगी

मुजफ्फरपुर (बिहार): प्याज की बढ़ती कीमत पर नियंत्रण नहीं लगा पाने के कारण केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर मुकदमा दायर किया गया है। पासवान पर यह मुकदमा बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में दायर किया गया है। सीजेएम कोर्ट में दायर किए गए परिवाद की सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। जिसमें केंद्रीय मंत्री पर लगाए गए आरोपों पर वकील अपनी दलील देंगे। बता दें कि प्याज की कीमत लगातार आसमान छुती जा रही है। बिहार के कई जिलों में प्याज की खुदरा कीमत 100 के पार जा चुकी है। 

रसोई से लेकर होटल की थाली से भी प्याज गायब

केंद्रीय मंत्री रामविलाश पासवान के खिलाफ परिवाद दायर करने वाले मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा मोहल्ले के निवासी राजू नैय्यर ने कहा कि प्याज की बढ़ती कीमत पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। महंगी कीमत पर प्याज खरीदने में लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में रसोई और होटल से तो प्याज गायब ही हो गया है। बताते चले कि प्याज की महंगाई पर बिहार में खूब राजनीति हो रही है। 

बिहार में प्याज पर राजनीति तेज, जमुई में 30 रुपए किलो बिक रहा प्याज

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव 35 रुपए किलो की दर पर लोगों को प्याज दिलवा रहे हैं। वहीं जमुई में सांसद चिराग पासवान की पहल पर बिस्कोमान द्वारा 30 किलो प्रतिकिलो प्याज बेचा जा रहा है। दूसरी ओर प्याज की कीमतों में उछाल के बारे में बताया जाता है कि इस वर्ष देर से बारिश शुरू हुई और ज्यादा दिनों तक चलती रही। साथ ही प्याज उत्पादक राज्यों में बेमौसम बारिश भी हुई। जिससे प्याज की फसल बुरी तरह से बर्बाद हुई है। संभावना जताई जा रही है कि प्याज की नई फसल आने तक कीमतों में गिरावट नहीं होगी। 

प्रज्ञा ठाकुर पर भी दायर कर चुके हैं परिवाद

प्याज की कीमत के लिए मंत्री रामविलास पासवान पर मुकदमा करने वाले राजू नैय्यर के बारे में बता दें कि वो इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर पर भी परिवाद दायर कर चुके हैं। प्रज्ञा ने संसद में जब गोड्से के बारे में विवादित बयान दिया था तो राजू ने उनके खिलाफ परिवाद दायर कराया था।

(फाइल फोटो)

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Siwan Jail Raid: सुबह 4 बजे सीवान जेल में घुसी पुलिस, औचक निरीक्षण में क्या-क्या मिला? जानिए पूरा सच
Prashant Kishor ने Bihar की जनता को क्यों कहा 'मूर्ख'? | PK vs Samrat Choudhary