गर्लफ्रेंड संग वैलेंटाइन डे मनाने जा रहा था पति, बीच सड़क पर पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर....

Published : Feb 14, 2020, 03:24 PM ISTUpdated : Feb 14, 2020, 03:35 PM IST
गर्लफ्रेंड संग वैलेंटाइन डे मनाने जा रहा था पति, बीच सड़क पर पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर....

सार

दो बच्चों का पिता अपनी प्रेमिका के साथ वैलेंटाइन डे मनाने जा रहा था। तभी बीच सड़क पर पत्नी ने पति को किसी और महिला के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर ही पति-पत्नी में कसकर झड़प हो गई।    

पटना। एक शादीशुदा शख्स को वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को प्यार का इजहार करना मंहगा पर गया। 14 फरवरी यानि आज के दिन राजधनी की सड़कों पर सुबह-सुबह लोगों को पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हाई वोल्टेज ड्राम उस वक्त देखने को मिला जब एक शादीशुदा शख्स को उसकी पत्नी ने गर्लफेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखते ही महिला आग बबुला हो गई और बीच सड़क पर ही पति पर बरस पड़ी और कई गंभीर आरोप लगाए। 

गर्लफ्रेंड को इको पार्क ले जा रहा था पति
मिली जानकारी के अनुसार पति वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को इको पार्क घुमान ले जा रहा था। तभी शहर के बेली रोड पर आरोपी युवक की पत्नि ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वहीं दोंनों के बीच गरमा-गरम बहस शुरू हो गई। तू-तू-मैं-मैं इतनी बढ़ गई की वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले की सूचना महिला थाना को दी। महिला पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पत्नि ने बताया कि उसकी तीन साल पहले आरोपी के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। इसमें उसके दो बच्चे हैं। 

प्यार का ऐसा चढ़ा बुखार की बीबी बच्चों को भूलाया
पत्नी ने बताया कि शादी के तीन सालों बाद पति पर प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा हुआ है कि पति ने उसे और बच्चों तक को भूला दिया है। फिलहाल मामले के महिला थाना पहुंचने पर सुलह की बात कही जा रही है। ऐसा नहीं होने पर आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच मचे इस बवाल को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कई लोग फोटो लेते और वीडियो बनाते भी दिखे। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार में पावर गेम शुरू! CM सम्राट के पास 29 विभाग, बाकी मंत्रियों को क्या मिला?
अब बिहार आपके हवाले साथियो, नीतीश-सम्राट की देखिए कभी खुशी कभी गम वाली तस्वीरें