
मुंबई. 51वें इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल की घोषणा हो चुकी है। इसे गोवा में 16-24 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। हर साल इस कार्यक्रम को 20-28 नवंबर को आयोजित किया जाता था, लेकिन कोरोना के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल में डायरेक्टर और एक्टर बिस्वजीत चटर्जी का नाम इस साल के इंडियन पर्सनैलिटी अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस अवॉर्ड की घोषणा फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में की गई। इसकी ओपनिंग सेरेमनी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने की।
प्रकाश जावडे़कर ने की घोषणा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस अवॉर्ड की घोषणा करते हुए कहा कि ये अवॉर्ड मार्च 2021 में आयोजित किए जाने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दिया जाएगा। बिस्वजीत चटर्जी को कुमार विजय सिंह (बीस साल बाद), राजा अमित कुमार सिंह (कोहरा), अशोक (अप्रैल फूल), रमेश कुमार (मेरे सनम), जीवन (नाइट इन लंदन), शेखर (दो कलियां) और विक्की (किस्मत) जैसे रोल के लिए जाना जाता है। उन्हें बंगाली फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में बिस्वजीत का अच्छा-खासा नाम है।
यह भी पढ़ें: एक हादसे ने छीन लिया इस एक्ट्रेस से मां बनने का सुख, आज भी खोए बच्चे को याद कर भावुक हो जाती है एक्ट्रेस
यह भी पढ़ें: नुसरत जहां ने दिया विवादास्पद बयान, बोलीं- अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।