Filmfare Awards: अभिषेक बच्चन की लूडो को मिले 18 नॉमिनेशन, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस की दौड़ में ये स्टार्स

Published : Mar 26, 2021, 05:05 PM ISTUpdated : Mar 26, 2021, 05:17 PM IST
Filmfare Awards: अभिषेक बच्चन की लूडो को मिले 18 नॉमिनेशन, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस की दौड़ में ये स्टार्स

सार

66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 (66th Filmfare Awards 2021) के नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ गई है। बेस्ट फिल्म, एक्टर, एक्ट्रेस, डायलॉग, स्क्रीनप्ले सहित कई कैटिगिरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे। इस बार अनुराग बसु की फिल्म लूडो को अलग-अलग कैटेगिरी में करीब 18 नॉमिनेशन मिले हैं। बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 को 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कलर्स टीवी पर पेश किया जाएगा। 2020 में पूरे साल कोरोना लॉकडाउन की वजह से कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। ज्यादातर फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया गया। 

मुंबई. 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 (66th Filmfare Awards 2021) के नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ गई है। हर बार की तरह से इस बार भी कई फिल्मों और सेलेब्स की निगाह फिल्मफेयर पाने के लिए टिकी रहेगी। बेस्ट फिल्म, एक्टर, एक्ट्रेस, डायलॉग, स्क्रीनप्ले सहित कई कैटिगिरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे। इस बार अनुराग बसु की फिल्म लूडो को अलग-अलग कैटेगिरी में करीब 18 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं, बेस्ट एक्टर के लिए अजय देवगन, सुशांत सिंह राजपूत और इरफान नॉमिनेट हुए हैं तो बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगिरी में दीपिका पादुकण, जाह्नवी कपूर और कंगना रनोट को नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 को 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कलर्स टीवी पर पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि 2020 में पूरे साल कोरोना लॉकडाउन की वजह से कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। ज्यादातर फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया गया। देखें, इस बार के फिल्मफेयर नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट..


बेस्ट एक्टर लीड रोल (मेल)
अजय देवगन (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
अमिताभ बच्चन (गुलाबो सिताबो)
इरफान खान (अंग्रेजी मीडियम)
राजुकमार राव (लूडो)
सुशांत सिंह राजपूतत (दिल बेचारा)


बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल (फीमेल)
दीपिका पादुकोण (छपाक)
जान्हवी कपूर (गुंजन सक्सेनाः द करगिल गर्ल)
कंगना रनौत (पंगा)
तापसी पन्नू (थप्पड़)
विद्या बालन (शंकुतला देवी)


बेस्ट फिल्म
तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर
थप्पड़
गुलाबो सिताबो
गुंजन सक्सेनाः द करगिल गर्ल
लूडो


बेस्ट डायरेक्टर
ओम राउत (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
शरण शर्मा (गुंजन सक्सेनाः द करगिल गर्ल)
अनुराग बसु (लूडो)
अनुभव सिन्हा (थप्पड़)
सुजीत सरकार (गुलाबो सिताबो)


बेस्ट ऐक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)
सैफ अली खान (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
दीपक डोबिरयाल (अंग्रेजी मीडियम)
गजराज राव (शुभ मंगल ज्यादा सावधान)
कुमुद मिश्रा (थप्पड़)
पंकज त्रिपाठी (लूडो)


बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (फीमेल)
रिचा चड्ढा (पंगा)
मानवी गागरू (शुभ मंगल ज्यादा सावधान)
नीना गुप्ता (शुभ मंगल ज्यादा सावधान)
तन्वी आजमी (थप्पड़)
फर्रुख जाफर (गुलाबो सिताबो)


बेस्ट म्यूजिक एल्बम
छपाक (शंकर एहसान लॉय)
दिल बेचारा (एआर रहमान)
लव आजकल (प्रीतम)
लूडो (प्रीतम)
मलंग (कई आर्टिस्ट)


बेस्ट लिरिक्स
गुलजार- छपाक (छपाक)
शकील आजमी- इक टुकड़ा धूप (थप्पड़)
इरशाद कामिल- शायद (लव आज कल) इरशाद कामिल- मेहरमा (लव आज कल)
सैयद कादरी- हमदम हरदम (लूडो)
व्यायू- मेरे लिए तुम काफी हो (शुभ मंगल ज्यादा सावधान)


बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)
अरिजीत सिंह- शायद (लव आज कल)
अरिजीत सिंह- आबाद बरबाद (लूडो)
आयुष्मान खुराना- मेरे लिए तुम काफी हो (शुभ मंगल ज्यादा सावधान)
दर्शन रावल- मेहरमा (लव आज कल)
राघव चैतन्य- इक टुकड़ा धूप (थप्पड़
वेद शर्मा- मलंग (मलंग)


बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)
अंतरा मित्रा- मेहरमा (लव आज कल)
असीस कौर- मलंग (मलंग)
पलक मुंछाल- मन की डोरी (गुंजन सक्सेनाः द करगिल गर्ल)
श्रद्धा मिश्रा- मर जाए हम (शिकारा)
सुनिधि चौहान- पास नहीं तो फेल (शंकुतला देवी)

क्रिटिक्स अवॉर्ड्स
गुलाबो सिताबो (सूजीत सरकार)
कामयाब (हार्दिक मेहता)
लूटकेस (राजेश कृष्णन)
सर (रोहेना गेरा)
थप्पड़ (अनुभव सिन्हा)


बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)
अमिताभ बच्चन (गुलाबो सिताबो)
इरफान खान (अंग्रेजी मीडियम)
राजुकमार राव (लूडो)
संजय मिश्रा (कामयाब)
शार्दुल भारद्वाज (ईब आले ऊ!)


बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)
भूमि पेडनेकर (डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे)
कोकणा सेन शर्मा (डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे)
सान्या मल्होत्रा (लूडो)
तापसी पन्नू (थप्पड़)
तिल्लोतामा शोम (सर)
विद्या बालन (शंकुतला देवी)


बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन
आदित्य कंवर (गुंजन सक्सेनाः द करगिल गर्ल)
अनुराग बसु (लूडो)
मानसी ध्रुव मेहता (गुलाबो सिताबो)
संदीप मेहर (पंगा)
श्रीराम कन्नड़ आयंगर, सुजीत सावंत, (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)


बेस्ट एडिटिंग
अजय शर्मा (लूडो)
चंद्रशेखर प्रजापति (गुलाबो सिताबो)
आनंद सुबैया (लूटकेस)
यश पुष्पा रामचंदानी (थप्पड़)


बेस्ट कोरियॉग्रॉफी
फराह खान- दिल बेचारा (दिल बेचारा)
कृति महेश, राहुल शेट्टी (आरएनपी)- इलीगल वेपन (स्ट्रीट डांसर 3D)
गणेश आचार्य- शंकरा रे शंकरा (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
गणेश आचार्य- भंकास (बागी 3)


बेस्ट साउंड डिजाइन
लोचन कांडविंड़े (लूटकेस)
अभिषेक नायर, शिजिन मेलविन हटन (लूडो)
दीपांकर जोजो चाकी, निहिर रंजन समल (गुलाबो सिताबो)
शुभम (ईब आले ऊ!)
कामोद खाराड़े (थप्पड़)


बेस्ट सिनमेटोग्रॉफी
केइको नकाहारा (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
अर्चित पटेल, जय आई पटेल (पंगा)
सौम्यनंद सही (ईब आले ऊ!)
सौमिक सर्मिला मुखर्जी (थप्पड़)
अविक मुखोपाध्याय (गुलाबो सिताबो)


बेस्ट डायलॉग
प्रकाश कपाड़िया (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
भावेश मांडलिया, गौरव शुक्ला, विनय चावल, सारा बोदीनार (अंग्रेजी मीडियम)
कपिल सावंत (लूटकेस)
सम्राट चक्रवर्ती (लूडो)
जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो)


बेस्ट स्टोरी
अनुभव सिन्हा, मृणमयी लागू वायकुल (थप्पड़)
जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो)
शुभम (ईब आले ऊ)
हार्दिक मेहता (कामयाब)
कपिल सावंत और राजेश कृष्णन (लूटकेस)
रोहेना गेरा (सर)


बेस्ट एक्शन
रमजान बुलुट, आरपी यादव (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
अहमद खान (बागी 3)
हरपाल सिंह (छलांग)
मनोहर वर्मा (लूटकेस)


बेस्ट स्क्रीनप्ले
प्रकाश कपाड़िया, ओम राउत (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
अनुभव सिन्हा, मृणमयी लागू वायकुल (थप्पड़)
कपिल सावंत और राजेश कृष्णन (लूटकेस)
अनुराग बसु (लूडो)
रोहेना गेरा (सर)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?
Mohan Bhagwat की बहुत बड़ी फैन ये एक्ट्रेस, अदनान सामी मिले RSS चीफ से