Shah Rukh Khan Revelation: शाहरुख खान ने खुलासा किया कि छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए उन्हें अपना डायलॉग अजीब लगने लगा था। इसके बाद उन्होंने स्क्रीन पर अपनी उम्र के हिसाब से हीरो बनने का फैसला किया।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने आखिर क्यों कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करना छोड़ दिया? इस सवाल का जवाब देते हुए SRK ने एक ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर करण जौहर भी हंस पड़े। एक्टर ने बताया कि एक फिल्म में छोटी उम्र की एक्ट्रेस के सामने प्यार का इजहार करते हुए उनके दिमाग में रोमांस की जगह मैथ्स होमवर्क का ख्याल आने लगा था। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि अब पर्दे पर अपनी उम्र के हिसाब से हीरो बनने का वक्त आ गया है।

शाहरुख़ खान ने छोटी उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस पर क्यों लगाया ब्रेक?

  • शाहरुख खान को बॉलीवुड में रोमांस का बादशाह कहा जाता है। दशकों तक उन्होंने पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए, जिन्होंने प्यार की परिभाषा ही बदल दी। लेकिन अब 61 साल के हो चुके SRK ने अपनी ऑनस्क्रीन रोमांटिक इमेज को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।
  • फिल्ममेकर करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान शाहरुख ने बताया कि एक फिल्म में उन्हें अपने से काफी छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक सीन करना था। उन्होंने फिल्म और एक्ट्रेस का नाम तो नहीं बताया, लेकिन उस सीन का किस्सा जरूर शेयर किया।
  • शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं एक फिल्म कर रहा था। करण इस बारे में जानता है। मैं फिल्म या हीरोइन का नाम नहीं बताऊंगा। एक सीन था, जिसमें मैं उससे अपने प्यार का इजहार कर रहा था। लेकिन तभी मेरे दिमाग में आया- कल सुबह का मैथ्स होमवर्क कर लिया ना बेटा?”
  • एक्टर की इस बात पर हंसी छूट गई। उन्होंने बताया कि उम्र का अंतर इतना ज्यादा महसूस होने लगा था कि रोमांटिक डायलॉग बोलते हुए भी उन्हें अजीब लग रहा था।

शाहरुख़ खान ने कहा- अब अपनी उम्र के हिसाब से निभाऊंगा हीरो का रोल

  • शाहरुख ने आगे बताया कि इसी अनुभव के बाद उन्होंने तय किया कि अब पर्दे पर अपनी वास्तविक उम्र के मुताबिक किरदार निभाएंगे।
  • उन्होंने कहा, “लड़कियों और मेरी उम्र के बीच का फासला इतना बढ़ गया था कि मैंने अपनी उम्र के हिसाब से एक्टिंग करना शुरू कर दिया। अब मुझे लगा कि मुझे अपनी उम्र का किरदार निभाना चाहिए। मैं 61 साल का हूं और 61 साल का इंसान जितना कूल हो सकता है, उतना ही दिखना चाहता हूं।”
  • उन्होंने अपनी बेटी सुहाना खान का जिक्र करते हुए भी मजेदार बात कही। SRK बोले, “मैं चाहता हूं कि सभी लड़कियां सोचें कि मेरे पापा भी ऐसे ही होने चाहिए।”
  • उनके मुताबिक, फिल्म 'किंग' के पीछे एक वजह यह भी है कि वह साबित करना चाहते थे कि 60 की उम्र में भी हीरो बना जा सकता है और अपनी उम्र का किरदार निभाते हुए भी कूल दिखा जा सकता है।
Scroll to load tweet…

'किंग' में बेटी सुहाना के साथ दिखेंगे शाहरुख खान

  • शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान भी नजर आएंगी।
  • इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
  • फिल्म के लेटेस्ट गाने 'डैडी कूल' के लॉन्च के दौरान भी SRK चर्चा में रहे। इस गाने में शाहरुख और करीना कपूर की जोड़ी करीब 15 साल बाद फिर साथ नजर आई है।
  • दोनों इससे पहले फिल्म 'रा.वन' में दिखाई दिए थे। गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने आवाज दी है, जबकि इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने तैयार किया है और कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है।
  • सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है।