शूटिंग पर जा रहे Ajay Devgn की शख्स ने रोकी कार, कहा- 'पंजाब के खिलाफ हो, शर्म करो'

Published : Mar 03, 2021, 08:04 AM ISTUpdated : Mar 03, 2021, 08:16 AM IST
शूटिंग पर जा रहे Ajay Devgn की शख्स ने रोकी कार, कहा- 'पंजाब के खिलाफ हो, शर्म करो'

सार

अजय देवगन का पाला मंगलवार की सुबह किसान आंदोलन के सपोर्टर के साथ पड़ा। सुबह लगभग 9 बजे के करीब एक्टर अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गोरेगां पूर्व स्थित सिटी जा रहे थे। इस बीच फिल्म सिटी के गेट से थोड़ी ही दूर पहले एक पंजाबी शख्स ने अजय देवगन की गोड़ी रोक ली और किसान आंदोलन पर अपनी चुप्पी को तोड़ने की बात को कहने लगा।

मुंबई. अजय देवगन का पाला मंगलवार की सुबह किसान आंदोलन के सपोर्टर के साथ पड़ा। सुबह लगभग 9 बजे के करीब एक्टर अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गोरेगांव पूर्व स्थित सिटी जा रहे थे। इस बीच फिल्म सिटी के गेट से थोड़ी ही दूर पहले एक पंजाबी शख्स ने अजय देवगन की गोड़ी रोक ली और किसान आंदोलन पर अपनी चुप्पी को तोड़ने की बात को कहने लगा। बीच सड़क में बॉलीवुड स्टार के साथ ऐसा करने वाले उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

15 मिनट तक शख्स ने रोकी रही अजय देवगन की कार

बताया जा रहा है कि अजय देवगन से कहने लगे कि दिल्ली में किसान इतने दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वो उनके समर्थन में कोई ट्वीट क्यों नहीं कर रहे हैं। लगभग 15 मिनट तक अजय देवगन की गाड़ी रोके रहने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक्टर का रेस्क्यू कर फिल्म सिटी के अंदर उनके सेट तक छोड़ा। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद दिंडोशी पुलिस ने अजय की गाड़ी रोकने वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया है। 

उसको गिरफ्तार क्यों कर लिया- शख्स का साथी

वहीं, अजय देवगन की गाड़ी रोकने वाले शख्स के साथी का कहना है कि वो सिर्फ किसानों के हक के लिए अजय देवगन से बात करने गया था। इसमें कोई बहुत बड़ा गुनाह तो नहीं है, फिर पुलिस ने उसको गिरफ्तार क्यों किया ये समझ में नहीं आ रहा है। एक्टर की गाड़ी रोकने वाले शख्स का नाम राजदीप सिंह बताया जा रहा है। 

शख्स ने एक्टर पर उठाई उंगली

आरोपी राजदीप सिंह अजय देवगन पर किसानों के खिलाफ होने का आरोप लगाया। वो एक्टर को पंजाबी में कहता दिख रहा है, 'तुम्हें रोटी कैसे पचती है...तुम लोग पंजाब के ख‍िलाफ हो...शर्म करो...शर्म करो..देख लो वहां बैठा....'। इस बीच आसपास के लोगों ने सरदार को वहां से हटाने की कोश‍िश भी की। जिस पर भड़कते हुए सरदार ने कहा, 'मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाओगे क्या।' सरदार जगह से हिलने को बिल्कुल तैयार नहीं थे। वो अजय देवगन पर बुरी तरह चिल्ला रहे थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Tu Yaa Main Review: मोहब्बत और मगरमच्छ के बीच खूनी खेल, दिमाग हिला देने वाली है सर्वाइवल थ्रिलर
O’Romeo X Review: 'ओ रोमियो' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख क्या बोले लोग! पढ़ें जनता का फैसला