
एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चढ्डा के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने इस फिल्म के प्रचार के लिए बिल्कुल अलग तरीका अपनाया हुआ है। दरअसल आमिर खान फिल्म का सीधा प्रमोशन करने के बजाए सिनेमा से प्रभावित एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने के लिए नए- नए तरीके अपना रहे हैं।
आमिर खान ने किया अक्षरा सिंहके साथ रोमांटिक डांस
भोजपुरी इंडस्ट्री में दर्शक अपने चहते कलाकारों के प्रति दीवाने हैं। वहीं मन फिल्म के एक्टर इस सच्चाई को बखूबी समझ गए हैं, यही वजह हैकि वह इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ कई सारे इवेंट में शामिल हो रहे हैं। बीते दिनों आमिर खान ने उनके साथ एक इंटरव्यु किया था। वहीं इस बार दंगल स्टार उनके साथ एक गाने पर डांस किया है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है।
देखें आमिर और अक्षरा की कैमेस्ट्री
फना फिल्म के गाने पर किया डांस
आमिर खान भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ अपनी फिल्म फना के गाने 'चांद सिफारिश' पर डांस परफॉर्म करते नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई है। आमिर खान के साथ इस कपल डांस को अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे यूजर्स ने बहुत पसंद किया है। कई लोगों ने तो अक्षरा सिंह के बॉलीवुड डेब्यू किए जाने की भी भविष्यवाणी कर दी है।
अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान के साथ कपल डांस के एक नहीं दो वीडियो अपलोड किए हैं। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ये दिन उनके लिए बहुत खास है। वे इस दिन के लिए ब्लेस्ड और ग्रेटफुल हैं। मेरे लिए आमिर खान के साथ अपना फेवरेट सांग 'चांद सिफारिश' पर डांस करना फैरिटेल जैसा है।
वहीं अक्षरा सिंह ने इस वीडियो के अलावा एक रील भी अपलोड की है। इसमें वे आमिर खान के साथ रोमांटिक मूड में नज़र आ रही हैं। अक्षरा सिंह और आमिर खान इस रील में एक दूसरे को बाहें फैला कर अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं।
रील्स बनाकर दिखाया नया अंदाज़
और पढ़ें...
शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन ने NCB पर लगाए थे गंभीर आरोप, कस्टडी के दौरान पूछे थे ऐसे कड़वे सवाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।