करियर में बुरे दौर को लेकर छलका अभिषेक बच्चन का दर्द, बोले- मेरे लिए नरक से कम नहीं थे वो 4 साल

Published : Jun 27, 2020, 07:57 PM IST
करियर में बुरे दौर को लेकर छलका अभिषेक बच्चन का दर्द, बोले- मेरे लिए नरक से कम नहीं थे वो 4 साल

सार

अभिषेक बच्चन की वेबसीरीज ब्रीद: इंटू द शैडो जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से अभिषेक डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने अपने करियर को लेकर काफी कुछ कहा। 

मुंबई। अभिषेक बच्चन की वेबसीरीज ब्रीद: इंटू द शैडो जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से अभिषेक डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने अपने करियर को लेकर काफी कुछ कहा। अभिषेक ने बताया कि मेरी डेब्यू फिल्म 'रिफ्यूजी' के प्रीमियर पर यश चोपड़ा जी ने मुझसे कहा था कि याद रखना, तुम्हारे पापा तुम्हें यहां तक तो ले आए हैं, लेकिन जब तुम फिल्मों में कदम रखोगे तो सबकुछ पीछे रह जाएगा और तुम्हें अपने ही पैरों पर आगे बढ़ना होगा।

अभिषेक ने बताया, मैंने डेड मैन वॉकिंग फिल्म देखने के बाद फिल्मों में काम करने के बारे में सोचा था। मेरी लाइफ में एक दौर ऐसा भी आया, जब चार साल तक फिल्में नहीं चलीं। वो दौर नरक की तरह था। सबकी अपनी जर्नी होती है। हमें किसी और की जर्नी को जज नहीं करना चाहिए। यकीकन उस दौर का सामना करना काफी कठिन था। हालांकि मैं सभी फिल्मों का हिस्सा बनकर भी खुश था क्योंकि यह भी करोड़ों लोगों के लिए सपने की तरह ही होता है। कम से कम मुझे फिल्मों में काम करने का मौका तो मिला। कई लोगों को तो एक फिल्म करने में पूरी जिंदगी घिस जाती है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'द बिग बुल', 'बॉब बिस्वास' और लूडो जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। द बिग बुल में उनके साथ इलियाना डिक्रूज और अजय देवगन भी काम कर रहे हैं। वहीं लूडो में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख हैं। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

क्यों होली खेलना पसंद नहीं करते ये 7 CELEBS? एक की वजह कर देगी इमोशनल
अक्षय कुमार की Bhoot Bangla के ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या है धुरंधर 2 से कनेक्शन?