पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ काम करने को लेकर अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया रिएक्ट, कही दिल छू लेने वाली बात

Published : Jul 08, 2020, 05:52 PM IST
पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ काम करने को लेकर अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया रिएक्ट, कही दिल छू लेने वाली बात

सार

अनलॉक 2 शुरू किया गया है। ये व्यवस्था जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक खबर सामने आई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने पत्नी के स्क्रीन शेयर करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटव्यू में कहा- वे पत्नी ऐश्वर्या के साथ काम जरूर करेंगे लेकिन प्रोजेक्ट का विषय और उसकी कहानी अच्छी होनी चाहिए। हम दोनों पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की सीमा जानते हैं। 

मुंबई. कोरोना की दहशत दुनियाभर में फैली हुई है। रोज कई लोग इस वायरस का शिकार होने की वजह से मौत के मुंह जा रहे हैं। भारत में भी हालात अच्छे नहीं है। यहां भी रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार द्वारा लॉकडाउन के बाद अनलॉक 2 शुरू किया गया है। ये व्यवस्था जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्से, फोटोज, थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक खबर सामने आई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने पत्नी के स्क्रीन शेयर करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।


अगर सब्जेक्ट अच्छा हो तो करेंगे साथ काम
पिंकविला के रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटव्यू में कहा- वे पत्नी ऐश्वर्या के साथ काम जरूर करेंगे लेकिन प्रोजेक्ट का विषय और उसकी कहानी अच्छी होनी चाहिए। हम दोनों पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की सीमा जानते हैं। हम दोनों ने कभी भी साथ काम करने के लिए किसी प्रोजेक्ट के बारे में नहीं सोचा है। हम दोनों हमेशा चाहते है कि दर्शकों के सामने मैं और ऐश्वर्या कुछ अच्छा लेकर आए। एक दूसरे के साथ हम काम तभी करेंगे जब विषय अच्छा होगा।


इस फिल्म में आने वाले थे साथ
पिछले काफी समय से अभिषेक और ऐश्वर्या का नाम निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब-जामुन' से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल इस फिल्म में काम कर सकता है। हालांकि, इस फिल्म पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स की तरफ से बड़ा ऐलान होगा।


अभिषेक का डिटीजल डेब्यू
अभिषेक इन दिनों वेब सीरीज ब्रीद: इन्टू द शैडो को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये वेब सीरीज 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस सीरिज के जरिए वे डिजिटल डेब्यू कर रहे है। इसमें अमित साध और साउथ एक्ट्रेस निथिया मेनन भी नजर आएंगे। ब्रीद: इन्टू द शैडो के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वे लगातार सोशल मीडिया के जरिए इसको प्रमोट कर रहे है।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Women's Day: हीरोइन ही नहीं विलेन बन छाई ये 5 हसीनाएं, एक को देख कांप उठी थी रूह
Women's Day: वो 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, जो पति से ज्यादा अमीर, एक के पास हसबैंड से 100 गुना दौलत!