
मुंबई. अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं, अभिषेक उन सेलेब्स में गिने जाते हैं, जिन्हें ट्रोल्स से निपटना अच्छी तरह आता है। हाल ही में अभिषेक के ट्विटर पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक यूजर ने उन्हें 'नेपोकिड' कह दिया तो उन्होंने भी इस ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दे डाला। इसके बाद अभिषेक के सपोर्ट में कई और सोशल मीडिया यूजर्स आ गए। ये सब अभिषेक द्वारा किए गए एक पोस्ट को लेकर हुआ है।
अभिषेक को बनाया निशाना
दरअसल, अभिषेक ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया द्वारा रिलीज किए गए एक स्टेटमेंट को रीट्वीट किया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री और इसके कुछ लोगों बदनाम करने और निशाना बनाए जाने पर बात की गई थी। इसी स्टेटमेंट को शेयर करते हुए अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा- #insolidarity। वहीं कुछ लोगों को अभिषेक के इस पोस्ट से आपत्ति हुई और उन्होंने उनको निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक शख्स ने तो उनको नेपोकिड कह डाला और कहा कि वो अभिषेक की फिल्म नहीं देखेंगे।
ऐसे दिया जवाब
अभिषेक ने इग्नोर करने के बजाए इस पर जवाब दिया। उन्होंने इसके जवाब में लिखा- 'ओके ब्रो, लेकिन नेपोकिड???? मैं 44 साल का हूं और मुश्किल से ही बच्चा हूं। कृप्या लिखने से पहले सोच लें'। इसके अगले ट्वीट में अभिषेक ने लिखा- 'अपने से बड़ों से इज्जत के साथ बात करो!!! अंकल बना दिया है तो लिहाज भी करो। और एक विनम्र रिमाइंडर, आप भी किसी के बेबी हैं। अगर आपको पता नहीं था। टेक केयर बाय'। इस पर अभिषेक को उनके फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला।
वीडियो में देखें आराध्या बच्चन की ऑनलाइन क्लास
"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।