बॉलीवुड से एक और बुरी खबर : नहीं रहे एक्शन डायरेक्टर परवेज खान, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Published : Jul 27, 2020, 08:51 PM IST
बॉलीवुड से एक और बुरी खबर : नहीं रहे एक्शन डायरेक्टर परवेज खान, हार्ट अटैक से हुआ निधन

सार

बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। परवेज 55 साल के थे। लंबे समय से परवेज खान के साथ काम कर रहे निशांत के मुताबिक परवेज ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था।

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। परवेज 55 साल के थे। लंबे समय से परवेज खान के साथ काम कर रहे निशांत के मुताबिक परवेज ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें पहले से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन रविवार रात को सीने में तकलीफ की शिकायत बताई गई थी।


 
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए कहा- खबर है कि परवेज खान इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। हम दोनों ने साथ में फिल्म शाहिद में काम किया था। उन्होंने महज एक सिंगल टेक में दंगों का सीक्वेंस शूट करा दिया था। वो बहुत ही स्किलफुल, जोश से भरे हुए इंसान थे। श्रद्धांजलि परवेज। उनकी आवाज अब भी मेरे कानों में गूंज रही है।  

बता दें कि हंसल मेहता 2013 में आई फिल्म 'शाहिद' में परवेज खान के साथ काम कर चुके हैं। इसमें राजकुमार राव लीड रोल में थे और इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। परवेज ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन डायरेक्टर अकबर बक्शी के असिस्टेंट के तौर पर की थी। इसके बाद 2004 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'अब तक छप्पन' से वो अपना खुद का काम करने लगे। परवेज खान ने श्रीराम राघवन की कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें जॉनी गद्दार, एजेंट विनोद, बदलापुर और अंधाधुन जैसी फिल्में शामिल हैं। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

अक्षय कुमार की Bhoot Bangla के ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या है धुरंधर 2 से कनेक्शन?
Holi Celebration PHOTOS: जावेद अख्तर ने उड़ाया रंग-गुलाल, बेटी संग सोहा अली खान ने खेली होली