सरकार का ऐलान- अमिताभ बच्चन को मिलेगा सिनेमा जगत का सबसे बड़ा 'दादा साहेब फाल्के' अवॉर्ड

Published : Sep 24, 2019, 07:28 PM ISTUpdated : Sep 24, 2019, 08:06 PM IST
सरकार का ऐलान- अमिताभ बच्चन को मिलेगा सिनेमा जगत का सबसे बड़ा 'दादा साहेब फाल्के' अवॉर्ड

सार

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन को सिनेमा जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहेब फाल्के से नवाजे जाने का सरकार द्वारा ऐलान किया गया है।

मुंबई. बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन को सिनेमा जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहेब फाल्के से नवाजे जाने का सरकार द्वारा ऐलान किया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने दी। भारत सरकार की ओर से भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाता है। ये वार्षिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी। इस साल दादा साहब फाल्के का जन्म शताब्दि वर्ष था। अभिनेत्री देविका रानी को पहला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला था। इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को दस लाख रुपए नकद, एक गोल्ड मेडल व एक शॉल प्रदान की जाती है। 2017 में भारत सरकार ने विनोद खन्ना को ये पुरस्कार दिया था।

 

 

कौन थे दादा साहेब फाल्के
दादा साहेब फाल्के ने भारत की पहली साइलेंट फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी। फाल्के का जन्म अप्रैल 1870 में एक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने नासिक में पढ़ाई की। इसके बाद वे मुंबई में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट स्कूल में नाटक और ट्रेनिंग ली। इसके बाद वे जर्मनी चले गए। वहां उन्होंने फिल्म बनाना सीखा। वहां से लौटने के बाद उन्होंने पहली फिल्म हरिश्चंद्र बनाई। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

क्यों होली खेलना पसंद नहीं करते ये 7 CELEBS? एक की वजह कर देगी इमोशनल
अक्षय कुमार की Bhoot Bangla के ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या है धुरंधर 2 से कनेक्शन?