Kangana Ranaut की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज, इस केस को ट्रांसफर करने की एक्ट्रेस ने की थी मांग

Published : Mar 09, 2022, 06:53 PM ISTUpdated : Mar 09, 2022, 07:04 PM IST
Kangana Ranaut की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज, इस केस को ट्रांसफर करने की एक्ट्रेस ने की थी मांग

सार

कंगना ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर द्वारा अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले को ट्रांसफर करने की मांग की थी। उन्होंने केस को उपनगरीय अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत से कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए याचिका दायर की थी। 

मुंबई. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जावेद अख्तर  (Javed Akhtar) के मानहानि के केस में कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसे बुधवार को अदालत द्वारा खारिज कर दिया गया। सेशंस कोर्ट ने जावेद अख्तर के मानहानि के केस में ट्रांसफर के लिए दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया। दरअसल, कंगना ने अपनी याचिका में दावा किया था कि चीफ  मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट उनके साथ भेदभाव भरा एकतरफा व्यवहार कर रहा है।

कंगना ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर द्वारा अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले को ट्रांसफर करने की मांग की थी। उन्होंने केस को उपनगरीय अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत से कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए याचिका दायर की थी। जिसे आज सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया। बता दें कि जावेद अख्तर ने नवंब 2022 में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मशहूर गीतकार ने अंधेरी कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अदाकारा ने एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।

कंगना ने जावेद अख्तर पर लगाए थे गंभीर आरोप

वहीं, कंगना ने भी जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर जबरन वसूली और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं अदाकारा ने यह भी आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर ने उनकी बहन रंगोली चंदेल को घर बुलाकर धमकी दी थी। जिसे गीतकार ने सिरे से खारिज कर दिया था।

कंगना ने जावेद अख्तर पर नेपोटिज्म फैलाने का लगाया था आरोप

कंगना ने इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड के कुछ लोगों पर बरसी थीं।  कंगना ने जावेद अख्तर पर बॉलिवुड में नेपोटिजम फैलाने और गुटबाजी फैलाने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर गीतकार कोर्ट का रूख किए थे।

शबाना आजमी को भी कंगना ले चुकी हैं निशाने पर

बता दें कि कंगना रनौत एक्टिंग के साथ-साथ विवादित बयान के लिए भी जानी जाती हैं। वो करण जौहर से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों को निशाने पर ले चुकी हैं। वो जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी पर भी निशाना साध चुकी हैं। एक्ट्रेस शबाना आजमी पर तब कंगना ने निशाना साधा जब देश में पुलवामा अटैक के बाद वह पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली थीं। कंगना ने ट्वीट करके कहा था कि  शबाना आजमी जैसी ही व्यक्ति असलियत में कल्चरल एक्सचेंज की बात करते हैं। यह वही लोग होते हैं जो भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले गैंग के साथ खड़े होते हैं। हालांकि शबाना आजमी ने बाद में पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।

और पढ़ें:

RANVEER SINGH फिर नजर आए अतरंगी ड्रेस में, URFI JAVED से लोग करने लगे तुलना

BIPASHA BASU की जिंदगी में आनेवाला है क्या नन्हा मेहमान? जानें अफवाहों का क्या है सच

समांथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद शादी की साड़ी नागा चैतन्य को किया वापस, जानें Saree के पीछे की कहानी

PREV

Recommended Stories

कार्तिक आर्यन ने बहन की शादी की अनसीन फोटोज शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट, कह दी यह बात
Tere Ishk Mein BO Collection Day 8: फिल्म 100 करोड़ के करीब, जानिए कितनी कर ली कमाई?