
मुंबई. परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन दि ट्रेन' की हिंदी रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। इसकी शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है, जिसका पहला लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस के माथे पर चोट का निशान और खून से लतपथ दिखाई दे रही हैं और बाथ टब में डरी-सहमी सी बैठी हुई हैं।
परिणीति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की फोटो
परिणीति चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि उन्होंने पहले ऐसा कभी नहीं किया। इस कैरेक्टर को प्ले करना उनके लिए काफी मुश्किल था। इससे पहले एक्ट्रेस ने एक और फोटो शेयर करते हुए फिल्म की शूटिंग की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि मेकर्स ने लंदन में #GirlOnTheTrain की शूटिंग शुरू कर दी है। यह उनके जीवन में अभी तक की सभी भूमिकाओं में सबसे अलग और कठिन है। इसमें उन्हें लगता है कि वे हॉस्टल में हैं और सोशल मीडिया से दूर हैं। उनके लिए ये किसी नए अनुभव से कम नहीं है।
पॉल हॉकिन्स के उपन्यास पर आधारित है फिल्म
पॉल हॉकिन्स के मशहूर उपन्यास 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पर ये फिल्म आधारित है। इसी नाम से हॉलीवुड में भी फिल्म बनाई जा चुकी है इसमें एक्ट्रेस एमिली ब्लंट ने लीड रोल प्ले किया था। 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। रिभु दासगुप्ता फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं।
परिणीति इस फिल्म के अलावा सायना नेहवाल की बायोपिक में लीड रोल निभा रही हैं। इसके अलावा वे फिल्म 'भुज: दि प्राइड ऑफ इंडिया' में भी काम कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।