माथे पर चोट का गहरा निशान, खून से लतपथ, डरी-सहमी दिखीं परिणीति चोपड़ा

पॉल हॉकिन्स के मशहूर उपन्यास 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पर ये फिल्म आधारित है। इसी नाम से हॉलीवुड में भी फिल्म बनाई जा चुकी है इसमें एक्ट्रेस एमिली ब्लंट ने लीड रोल प्ले किया था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 21, 2019 7:44 AM IST

मुंबई. परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन दि ट्रेन' की हिंदी रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। इसकी शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है, जिसका पहला लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस के माथे पर चोट का निशान और खून से लतपथ दिखाई दे रही हैं और बाथ टब में डरी-सहमी सी बैठी हुई हैं। 

 

Latest Videos

परिणीति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की फोटो

परिणीति चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि उन्होंने पहले ऐसा कभी नहीं किया। इस कैरेक्टर को प्ले करना उनके लिए काफी मुश्किल था। इससे पहले एक्ट्रेस ने एक और फोटो शेयर करते हुए फिल्म की शूटिंग की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि मेकर्स ने लंदन में #GirlOnTheTrain की शूटिंग शुरू कर दी है। यह उनके जीवन में अभी तक की सभी भूमिकाओं में सबसे अलग और कठिन है। इसमें उन्हें लगता है कि वे हॉस्टल में हैं और सोशल मीडिया से दूर हैं। उनके लिए ये किसी नए अनुभव से कम नहीं है।

पॉल हॉकिन्स के उपन्यास पर आधारित है फिल्म 

पॉल हॉकिन्स के मशहूर उपन्यास 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पर ये फिल्म आधारित है। इसी नाम से हॉलीवुड में भी फिल्म बनाई जा चुकी है इसमें एक्ट्रेस एमिली ब्लंट ने लीड रोल प्ले किया था। 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। रिभु दासगुप्ता फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं।

परिणीति इस फिल्म के अलावा सायना नेहवाल की बायोपिक में लीड रोल निभा रही हैं। इसके अलावा वे फिल्म 'भुज: दि प्राइड ऑफ इंडिया' में भी काम कर रही हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव
Bihar Flood News : डूबे गांव और घरों में पानी, अब इस नए खतरे ने बिहार में उड़ाई लोगों की नींद
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
'एक्सीडेंटल हिंदू नहीं बर्दाश्त कर पा रहे राम मंदिर' CM योगी ने किसे सुनाया
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त