अमित शाह ने कार्यकर्ता के घर खाया खाना तो एक्ट्रेस ने कसा तंज, बोली-महंत बर्तन भी घर से लाए रहे

Published : Jan 27, 2020, 05:06 PM IST
अमित शाह ने कार्यकर्ता के घर खाया खाना तो एक्ट्रेस ने कसा तंज, बोली-महंत बर्तन भी घर से लाए रहे

सार

बता दें कि अमित शाह और मनोज तिवारी ने दिल्ली स्थित यमुना विहार के एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर भोजन किया था। यमुना विहार के एक बीजेपी नेता के मुताबिक, भोजन का कार्यक्रम ऐन वक्त पर तय किया गया था। 

मुंबई। गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हाल ही में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन किया, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि अमित शाह और मनोज तिवारी का ऐसा करना एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। फिल्म 'आर्टिकल 15' की एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने अमित शाह और मनोज तिवारी का वीडियो देखने के बाद ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दोनों पर तंज किया है। 
सयानी ने अमित शाह और मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया- "यह मुझे अपनी ही फिल्म 'आर्टिकल 15' के एक डायलॉग की याद दिला रहा है, 'महंत खाना भी घर से लाए रहे...और बर्तन भी' लगता है इन्होंने हमारी फिल्म देखी है।" बता दें कि अमित शाह और मनोज तिवारी की इस फोटो को लेकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। 

 

एक शख्स ने सयानी को रिप्लाई करते हुए लिखा- लगता है खाना स्विगी से ऑर्डर किए थे। वहीं एक और शख्स ने कहा- आपने नोटिस किया, बर्तन बिल्कुल नए की तरह चमक रहे हैं। एक और शख्स बोला- ये साथ में न्यूज रिपोर्टर भी लाए रहे, फोटो खिंचवाने को। 

 

वहीं एक शख्स ने सयानी को जवाब देते हुए लिखा- ''जब दीपिका की 'छपाक' फुस्स हो गई तो तुम्हारा क्या हश्र होगा सोच लो। फिल्म पाने के लिए ऐसा मत करो, बाकी तो आप हैं ही सयानी।'' 

बता दें कि अमित शाह और मनोज तिवारी ने दिल्ली स्थित यमुना विहार के एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर भोजन किया था। यमुना विहार के एक बीजेपी नेता के मुताबिक, भोजन का कार्यक्रम ऐन वक्त पर तय किया गया था। 

कौन हैं सयानी गुप्ता : 
सयानी गुप्ता ने 2012 में आई फिल्म 'सेकंड मैरिज डॉट काम' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मार्गरीटा विद स्ट्रॉ, पार्च्ड, फैन, जग्गा जासूस, 'जॉली एलएलबी 2', 'बार बार देखो' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'वो जिंदा है, देखते ही गोली मार दें', तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को बताया फर्जी!
रणवीर सिंह ने खरीदीं नई BMW, अल्ट्रा लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान ने बढ़ाई कार कलेक्शन की कीमत