
मुंबई. भारत सरकार ने हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड 2020 की घोषणा हाल ही में की। इसमें कंगना रनोट, करण जौहर, अंदनान सामी जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। ऐसे में अदनान काक इस लिस्ट में नाम देखकर सरकार के फैसले पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं कि उन्हें पद्मश्री क्यों दिया जा रहा है। इसके साथ ही विपक्ष द्वारा इसे लेकर विपक्ष भी विरोध जता रहा है। कई लोगों का मानना है कि ये अवॉर्ड बीजेपी का गुणगान और नागरिकता कानून सपोर्ट करने की वजह से मिला। इसी मामले पर अब अदनान सामी का रिएक्शन आया है।
अदनान ने कही ये बात
अदनान ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये बहुत सिंपल है। वो किसी पार्टी का सपोर्ट नहीं करते हैं। अगर कोई सरकार अच्छा काम करती हैं तो वो उसकी प्रशंसा करते हैं। वहीं, अगर कोई पार्टी अच्छा काम नहीं करती है तो वो उसकी आलोचना करते हैं। वो एक कलाकार हैं और राजीनीति से उनका कोई वास्ता नहीं है। अदनान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें इस अवॉर्ड के मिलने का पॉलिटिक्स से कोई लेना देना नहीं है। ये कलाकारों को उनकी फील्ड में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए दिया जाता है और उन्हें ये अवॉर्ड आर्ट के लिए दिया जा रहा है। सिंगर कहते हैं कि आर्ट और पॉलिटिक्स का कोई वास्ता नहीं है। वो अपने गानों से प्यार फैलाते हैं।
अदनान अपनी नजरों में भारत के महत्व को लेकर कहते हैं कि उन्होंने अपने 34 साल के करियर में 20 साल भारत में ही बिताए हैं। वो किसी भी देश गए तो उन्होंने भारत का ही नाम रोशन किया। उनकी कोई भी अचीवमेंट हैं तो वो भारत की अचीवमेंट है।
2016 में मिली थी भारत की नागरिकता
अदनान सामी पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने भारत की नागरिकता पाने के लिए 2015 में सरकार से अपील की थी। इसके बाद उन्हें भारत सरकार ने मूल रूप से भारत की नागरिकत दिलाई थी। इसके बाद से वो भारत में ही बस गए और अब उन्हें सरकार द्वारी ही पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।