जुग जुग जियो की टीम से मनीष पॉल भी हुए कोरोना पॉजिटिव, वरुण धवन और नीतू कपूर पहले ही हो चुके हैं संक्रमित

Published : Dec 07, 2020, 05:40 PM IST
जुग जुग जियो की टीम से मनीष पॉल भी हुए कोरोना पॉजिटिव, वरुण धवन और नीतू कपूर पहले ही हो चुके हैं संक्रमित

सार

फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jug Jiyo) की टीम पर कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। एक्ट्रेस नीतू कपूर, एक्टर वरुण धवन और डायरेक्टर राज मेहता के बाद अब मनीष पॉल (Manish Paul) भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी चंडीगढ़ में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और पूरी टीम के साथ अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। 

मुंबई। फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jug Jiyo) की टीम पर कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। एक्ट्रेस नीतू कपूर, एक्टर वरुण धवन और डायरेक्टर राज मेहता के बाद अब मनीष पॉल (Manish Paul) भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी चंडीगढ़ में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और पूरी टीम के साथ अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। मनीष पॉल मुंबई लौट आए हैं। हालांकि, वे होम आइसोलेशन में हैं या हॉस्पिटल में भर्ती हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मनीष हल्का बुखार होने के बाद मुंबई लौट आए थे। यहां आकर उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, मनीष ने अभी तक अपने कोविड पॉजिटिव होने को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की है। वहीं वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात खुद बताई थी। वरुण ने फोटो शेयर कर लिखा था- इस महामारी के बीच मैं अपने काम पर वापस लौटा और कोविड का शिकार हो गया। प्रोडक्शन हाउस ने हर तरह के इंतजाम किए थे। लेकिन लाइफ में कुछ भी तय नहीं होता, खासतौर पर कोविड-19। प्लीज अपना ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें। 

 

वहीं फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी का टेस्ट निगेटिव आया है। फिल्म शुरू होने से पहले पूरी कास्ट और क्रू का पिछले महीने कोविड टेस्ट कराया गया था। हालांकि, तब किसी ने भी अपनी हेल्थ को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया था। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि, फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। फिल्म 'जुग-जुग जियो' का डायरेक्शन 'गुड न्यूज' फेम डायरेक्टर राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Valentine Week 2026: इस वेलेंटाइन पार्टनर संग एन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, मिलेगा रोमांस-थ्रिल का तड़का
Amitabh Bachchan ने पड़ोसी को क्यों बुलाया जलसा, वायरल वीडियो के बाद रह गए थे सन्न?