ऐश्वर्या, माधुरी से प्रियंका तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दशहरा की बधाई, बोले- बुराई पर सच्चाई की जीत का दिन

Published : Oct 25, 2020, 06:48 PM ISTUpdated : Oct 25, 2020, 10:05 PM IST
ऐश्वर्या, माधुरी से प्रियंका तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दशहरा की बधाई, बोले- बुराई पर सच्चाई की जीत का दिन

सार

देशभर में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैन्स को इस पर्व की बधाई दी है। बुराई पर सच्चाई की जीत के इस दिन पर ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन सहित अन्य सेलेब्स ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बधाई संदेश लिखा। ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिखा- राम और रावण, हर व्यक्ति की शुरुआत एक जैसी होती है, लेकिन उसका अंत कर्म तय करता है जो वह जिंदगी में करता है। दशहरा सभी को मुबारक। सच रहें और सच्चाई से जिये। 

मुंबई. देशभर में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैन्स को इस पर्व की बधाई दी है। बुराई पर सच्चाई की जीत के इस दिन पर ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन सहित अन्य सेलेब्स ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बधाई संदेश लिखा। ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिखा- राम और रावण, हर व्यक्ति की शुरुआत एक जैसी होती है, लेकिन उसका अंत कर्म तय करता है जो वह जिंदगी में करता है। दशहरा सभी को मुबारक। सच रहें और सच्चाई से जिये। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा- दशहरा वो त्योहार है जब अच्छाई की बुराई पर जीत होती है। हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क पहने और हमारे दुश्मन को हराए।


प्रियंका चोपड़ा ने भी भारतवासियों को दशहरे की शुभकामना दी। प्रियंका ने लिखा- हर दशहरे पर हम अच्छाई की बुराई पर जीत की खुशी मानते हैं। आज के दिन चलिए अच्छे और स्वस्थ कल की कामना करें। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- आपको एक उज्ज्वल, खुश और शांतिपूर्ण दशहरा और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 
 

PREV

Recommended Stories

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: धुरंधर के आगे मज़ाक बनी कपिल शर्मा की मूवी, 3 दिन में निकला दम
Dhurandhar Day 10: 350 CR के पार पहुंची अक्षय खन्ना की मूवी, दूसरे रविवार तोड़ा रिकॉर्ड