ये क्या हो रहा है! बेटी के सामने ऐश्वर्या राय ने रणवीर सिंह के साथ की ऐसी हरकत,देखकर दंग रह गए सिकंदर खेर

Published : Dec 19, 2022, 04:40 PM ISTUpdated : Dec 19, 2022, 04:41 PM IST
ये क्या हो रहा है! बेटी के सामने ऐश्वर्या राय ने रणवीर सिंह के साथ की ऐसी हरकत,देखकर दंग रह गए सिकंदर खेर

सार

ऐश्वर्या राय (aishwarya rai) जहां भी जाती हैं, चारों तरफ शालीनता की खूबसूरती फैल जाती हैं। सार्वजनिक मंच हो या फिर प्राइवेट पार्टी हर जगह वो बेहद ही ग्रेसफुल तरीके से रहती हैं। लेकिन कभी-कभी 49 साल की अभिनेत्री चुहलबाजी करती भी दिखाई देती हैं। जिसे देखकर चाहनेवालों की धड़कन थम जाती है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मौका था प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 का...बच्चन परिवार समेत बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। पुणे में हो रहे मैच में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी पहुंचे थे। अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर भी ऐश्वर्या राय के बगल में बैठे हुए थे। मौका जश्न का था, क्योंकि अभिषेक बच्चन की टीम  पिंक पैंथर्स  ने ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया था। प्रो कबड्डी लीग की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें एक वीडियो अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हैं। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ चुहलबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर ने किया किस तो ऐश्वर्या ने खींचे गाल

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह ऐश्वर्या राय और आराध्या संग बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ नव्या नंदा और सिकंदर खेर भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय और रणवीर सिंह काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। रणवीर सिंह बात करते करते ऐश्वर्या के हाथों पर किस कर लेते हैं। वहीं, ऐश्वर्या उनके गाल को खींचती दिखाई देती हैं। इस दौरान आराध्या बच्चन और सिकंदर खेर का रिएक्शन देखने लायक था। ऐश्वर्या और रणवीर की क्यूट बॉन्डिंग को देखकर फैंस फिदा हो रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को लगाया गले

सोशल मीडिया पर इस मैच का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टीम की जीत से खुश होकर अभिषेक बच्चन पास में खड़ी ऐश्वर्या राय की टी-शर्ट पकड़कर अपनी तरफ खींच लेते हैं और गले लगा लेते हैं। जिसके बाद वो अपने ड्रेस को ठीक करती दिखती हैं। इसके बाद एक्टर पत्नी और बेटी आराध्या दोनों को गले लगाते हैं।हालांकि अभिषेक बच्चन के इस हरकत पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

णवीर सिंह फीफा वर्ल्ड कप में दीपिका के साथ आए नजर

बात अगर रणवीर सिंह की करें तो उनका एनर्जी खेल को लेकर इतना हाई होता है कि प्रो कबड्डी लीग का फाइनल देखने के बाद वो फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का फिनाले देखने कतर पहुंच गए। वहां वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को बाहों में भरे हुए दिखाई दिए। अर्जेंटीना के जीतने पर दोनों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

और पढ़ें:

दीपिका पादुकोण को कतर के स्टेडियम में बाहों में जकड़े रहे रणवीर सिंह, अर्जेंटीना के जीतने पर रहा ऐसा रिएक्शन

लेदर गाउन पहनने पर जाह्नवी कपूर हुईं बुरी तरह ट्रोल, फैंस ने बताया- 'इंडिया की सस्ती काइली जेनर'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Honey Singh के 20 सेकंड के वीडियो में गाली, बेहद गंदी सलाह, देखकर जमकर भड़क रहे लोग
Dhurandhar 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री का खुला राज! जानिए कैसा होगा रोल और क्या होगी कहानी?