
मुंबई। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान न्यासा शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। न्यासा की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। जेसी चंदर नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ये इतनी गोरी कैसे हो गई? तो वहीं कुछ लोग तो न्यासा को पहचान भी नहीं पा रहे थे। मनीष नाम के एक शख्स ने कहा- मैंने इन्हें पहले कभी नहीं देखा, कोई सेलेब्रिटी है क्या? बता दें कि न्यासा का जन्म अप्रैल, 2003 में हुआ और अब वो 16 साल की हो चुकी हैं।
पहले भी उड़ चुका है न्यासा का मजाक :
इसी साल जनवरी में न्यासा मम्मी काजोल और पापा अजय देवगन के साथ थाईलैंड वेकेशन मनाने गई थीं। वहां से लौटने के बाद न्यासा मुंबई के जुहू इलाके में लाइट ब्ल्यू कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट्स में स्पॉट हुईं थीं। न्यासा की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने उनके कलर और लुक को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा था- 'ये भी काजोल की तरह है लेकिन स्किन सर्जरी से गोरी हो जाएगी जैसे काजोल हुई'। वहीं एक और शख्स ने कहा था- 'काजोल इतनी डार्क नहीं थी, न्यासा की स्किन अजय देवगन की तरह है'।
पापा अजय देवगन के बेहद करीब हैं न्यासा :
न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है'। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। बता दें कि न्यासा फिलहाल सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं।
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं न्यासा :
मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें। न्यासा की मां काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। बता दें, न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।