पिटाई वाले वीडियो पर अजय देवगन ने खुद सामने आकर दी सफाई, कहा- मेरा कोई हमशक्ल मुसीबत में है

Published : Mar 30, 2021, 01:05 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 09:46 AM IST
पिटाई वाले वीडियो पर अजय देवगन ने खुद सामने आकर दी सफाई, कहा- मेरा कोई हमशक्ल मुसीबत में है

सार

अजय देवगन (Ajay Devgn) की कथित पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि अजय देवगन का दिल्ली के एक पब के बाहर झगड़ा हो गया था और इस झगड़े में लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि अब खुद अजय देवगन ने सामने आकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा है कि यह मेरा कोई हमशक्ल है।

मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgn) की कथित पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि अजय देवगन का दिल्ली के एक पब के बाहर झगड़ा हो गया था और इस झगड़े में लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि अब खुद अजय देवगन ने सामने आकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा है कि यह मेरा कोई हमशक्ल है, जो काफी परेशानी में लग रहा है। 

 

अजय देवगन ने अपनी पोस्ट में वायरल वीडियो को फेक बताते हुए लिखा- ऐसा लगता है कि कोई मेरा हमशक्ल मुसीबत में घिर गया है। मुझे इस वीडियो को लेकर कई फोन आ रहे हैं। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने किसी दूसरे शहर जाने के लिए सफर नहीं किया है। जो खबरें फैल रही हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। मेरी तरफ से होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

अजय देवगन से पहले उनकी टीम ने बीते दिनों जो स्टेटमेंट जारी किया था, उसके मुताबिक, अजय ने बीते साल रिलीज हुई 'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर' के बाद दिल्ली में कदम ही नहीं रखा है। वो कोरोना के चलते अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग मुंबई में ही कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के किसी मॉल में अजय देवगन की पिटाई होने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है। 

अजय देवगन की टीम ने कहा था- हम न्यूज एजेंसीज और मीडिया कर्मियों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वह ध्यान दें कि अजय देवगन मुंबई में अपनी टीम के साथ फिल्म 'मैदान', 'मेडे' और 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' की शूटिंग में बिजी हैं। वे बीते 14 महीनों से दिल्ली नहीं गए हैं। अजय अपने जिम्मेदाराना व्यवहार और सामाजिक शिष्टाचार के लिए जाने जाते हैं। मीडिया से गुजारिश है कि वे इस तरह की खबरों को चलाने से पहले इसकी प्रामाणिकता की जांच कर लें।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Neena Gupta डायरेक्टर ने दी 'मां-बहन की गाली', फिर भी करती रही काम, बताई वजह
Border 2 Collection Day 17: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे संडे इतना कमाया, देखें टोटल कलेक्शन